4 बच्चों की माँ ने प्रेमी के लिए किया डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण !

20250323 082344 860x484.jpg 1
53 / 100 SEO Score

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिसरख पुलिस पुलिस ने किडनैप की गई डेढ़ साल की बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है।

माँ ने पुलिस को बताया कि 14जी एवन्यू गौर सिटी, थाना बिसरख में सफाई का कार्य करने वाली रेनू व दिनेश उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री को बिना बताये किसी अज्ञात स्थान पर लेकर चले गये है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया गया जिसमें अभियुक्ता रेनू अपहृता बच्ची को अपनी गोद में लेकर जाती हुई दिखायी दी। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस लोकल इंटेलीजेंस के माध्यम से जानकारी प्राप्त कि गयी तो ज्ञात हुआ कि रेनू व दिनेश पूर्व में भट्टो पर ईट पाथने का काम करते थे।

इस जानकारी के आधार पर गठित टीम के द्वारा जनपद कासगंज, जनपद अलीगढ व इगलास क्षेत्र के भट्टे व जनपद सन्त कबीरनगर में धनघटा क्षेत्र के भट्टे व जनपद गाजियाबाद के भीकनपुर क्षेत्र के भट्टे व राजस्थान में माजरी क्षेत्र के भट्टे व हरियाणा के रेवाडी के भट्टो व जिला भिवाणी के भट्टो पर गहनता से खोजबीन करते हुए तलाश की गयी जिस पर जानकारी मिली कि कुछ दिन पहले खोडी, जिला भिवाणी, राज्य हरियाणा में एक महिला व एक पुरुष एक छोटी बच्ची को लेकर आये है और यहाँ पर काम कर रहे है तथा अपना सामान लेने के लिये आज नोएडा गये है।

आरोपी रेनू से पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि रेनू उम्र 44 वर्ष की शादी करीब 25 साल पहले राजवीर उम्र करीब 50 वर्ष  निवासी नगला जार, थाना इगलास, अलीगढ़ के साथ हुई थी। राजवीर से रेनू को 04 बच्चे 1.उम्र 22 वर्ष 2.उम्र 16 वर्ष 3.उम्र 15 वर्ष 4.उम्र 10 वर्ष है। करीब 04 साल पहले रेनू की मुलाकात जनपद अलीगढ में अपने देवर की शादी में दिनेश उम्र लगभग 28 वर्ष से हुई और दोनो के मध्य प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो गये। जिस पर रेनू अपने पति व बच्चो को छोडकर दिनेश के साथ नोएडा में आकर बतौर पति पत्नी निवास करने लगे तथा रेनू 14जी एवन्यू गौर, सिटी बिसरख में साफ-सफाई का कार्य करने लगी। जहाँ पर उसकी मुलाकात अपहृत बच्ची की माता(वादिया) से हुई।

अभियुक्ता रेनू का बच्ची की माता(वादिया) के घर आना जाना हो गया। दिनेश से रेनू को कोई बच्चा पैदा नही हो रहा था, जिस कारण दिनेश व रेनू ने मिलकर योजना बनाकर दिनांक 16 मार्च 2025 को सुबह जब बच्ची(अपहृता) की माता काम पर चली गयी तो रेनू मौका पाकर बच्ची उम्र डेढ़ वर्ष को लेकर दिनेश के साथ चली गयी और हरियाणा में जाकर ईट के भट्टे पर काम करने लगी। दोनो भट्टो पर बनी झुग्गियो में छुपकर वही रहने लगे तथा पुलिस से बचने के लिये अपने पुराने मोबाइल व सिम को तोड़कर फेंक दिया ।

Also Read :

CM रेखा गुप्ता ने पेश किया ₹1 लाख करोड़ का बजट !
खरमास मे बरसेगी सूर्य देव की कृपा !