दिल्ली पुलिस में हुए बंपर तबादले, 28 DANIPS अफसर बदले !

delhi ips danips officers transfer new 1742896845622 1742896855156
64 / 100 SEO Score

दिल्ली में मंगलवार को 28 आईपीएस और दानिप्स अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. यह फैसला दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने लिया है.

दिल्ली पुलिस को भारत की बेहतरीन पुलिस होने का गौरव प्राप्त है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस में बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर तबादले किए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल के कार्यालय से जारी आदेश में दिल्ली पुलिस में तैनात 28 DANIPS अफसर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।

दिल्ली पुलिस में हुए बंपर तबादले, 28 DANIPS अफसर बदले !
दिल्ली पुलिस में हुए बंपर तबादले, 28 DANIPS अफसर बदले !

दिल्ली पुलिस में इन अफसर के हुए तबादले

दिल्ली पुलिस के जिन अधिकारियों को बदला गया है, उनमें से कई अधिकारियों के ट्रांसफर काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। जिन अधिकारियों को बदला गया है उनमें शंकर जायसवाल को सेंट्रल रेंज का जॉइंट सीपी बनाया गया है। वहीं, परमादित्य सेंट्रल रेंज से स्पेशल ब्रांच में जॉइंट सीपी होंगे। सिक्योरिटी जॉइंट सीपी का पदभार संभाल रहे 2006 बैच के अफसर पुष्पेंद्र कुमार अब ईस्टर्न रेंज के जॉइंट सीपी होंगे। वहीं, नुपूर प्रसाद को जनरल एडमिनिस्ट्रेशन से लाइसेंसिंग का जॉइंट सीपी बनाया गया है। एडिशनल सीपी क्राइम के पद पर तैनात संजय भाटिया, अकांक्षा यादव को डीसीपी सिक्योरिटी बनाया गया है। वहीं, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल डीसीपी अब डीसीपी लाइसेंसिंग होंगे। साउथ ईस्ट्र डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल डीसीपी हर्ष इंदौरा अब डीसीपी क्राइम होंगे।

कौन होते हैं DANIPS अधिकारी ?

कौन होते हैं DANIPS अधिकारी ?

सवाल पूछा जा सकता है कि हमने IAS तथा IPS अधिकारी तो सुने हैं। DANIPS अधिकारी कौन होते हैं। आप को बता दें कि दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,लक्षद्वीप,दमन और दीव,दादरा और नगर हवेली (DANIPS) एक पुलिस सेवा है जो मुख्य रूप से भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिसिंग से संबंधित है। IPS के विपरीत,जो एक अखिल भारतीय सेवा है,(DANIPS) अधिकारियों की नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित एक अलग परीक्षा के माध्यम से की जाती है। यह विशेष रूप से केंद्र शासित प्रदेशों की सिविल सेवाओं के लिए की जाती है। DANIPS अधिकारी आमतौर पर दिल्ली,लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली में सेवा करते हैं। वे अपने करियर की शुरूआत निचले पद से करते हैं। आमतौर पर दिल्ली में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में या अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में समकक्ष भूमिकाओं में। अनुभव के साथ, उन्हें उच्च पदों पर पदोन्नत किया जा सकता है, लेकिन उनका अधिकार क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेशों तक ही सीमित रहता है।

IPS अफसर के बराबर नहीं होते हैं DANIPS अधिकारी

DANIPS और IPS पूरी तरह से बराबर नहीं हैं,लेकिन दोनों सेवाओं में कुछ समानताएं हैं,खासकर कानून प्रवर्तन भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के मामले में। हालांकि, IPS अधिकारियों का दायरा,अधिकार क्षेत्र और करियर प्रगति बहुत व्यापक है और यह राष्ट्रीय स्तर पर होता है,जबकि DANIPS मुख्य रूप से केंद्र शासित प्रदेशों पर केंद्रित है। प्रतिष्ठा और अधिकार के मामले में, IPS का दर्जा ऊंचा है क्योंकि यह एक अखिल भारतीय सेवा है और राष्ट्रीय कानून और व्यवस्था में इसकी भूमिका है। DANIPS हालांकि केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा है, लेकिन इस सेवा में अधिकारी IPS से छोटे माने जाते हैं ।

Also Read :

CM योगी का जनता दर्शन: हर समस्या का होगा समाधान