रामनगरी में रफ्तार का कहर: लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने 5 को रौंदा !

sddefault
70 / 100 SEO Score

अयोध्या रामनगरी की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगह लता मंगेशकर चौक पर रफ्तार का कहर टूट पड़ा।मंगलवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने नियंत्रण खोते हुए पहले पुलिस बैरियर को टक्कर मारी और बिजली के पोल को तोड़ते हुए फुटपाथ पर चढ़ गया।हादसा इतना भयानक था कि फुटपाथ पर खड़े कई लोग डंपर की चपेट में आ गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।सभी घायलों को पहले श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां से चार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

रामनगरी में रफ्तार का कहर: लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने 5 को रौंदा !
रामनगरी में रफ्तार का कहर: लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने 5 को रौंदा !

सड़क किनारे की पटरी और दुकानें भी क्षतिग्रस्त

डॉक्टरों के मुताबिक घायलों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और दो की हालत नाजुक बनी हुई है।एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आईजी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डंपर की टक्कर से न सिर्फ बैरियर तहस-नहस हो गए, बल्कि सड़क किनारे की पटरी और दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

घायल ने सुनाई आपबीती

हादसे में घायल हुए राजा बाबू ने बताया कि लता मंगेशकर चौक पर एक तेज रफ्तार डंपर ने मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी। मैं अपनी गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, डंपर ने कई लोगों और गाड़ियों को टक्कर मारी और एक व्यक्ति को कुचल दिया। मेरे पैर, छाती और सिर पर चोटें आई हैं।

Also Read :

सारनाथ में एटीएस ने पकड़ा बांग्लादेशी,बीती रात किया गिरफ्तार !