पीएम मोदी 11 अप्रैल को लगाएंगे अर्धशतक,अपने 50वें दौरे पर आएंगे काशी !

bavaliyali dham is a place of faith culture and religion pm modi in virtual address at bharwad sam 67d4ae719985e3875b1f80b26629c8c6
63 / 100 SEO Score

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 50वें दौरे पर पहुंच रहे हैं. यह दौरा 3884 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ होगा. बीजेपी ने इस ऐतिहासिक दौरे को यादगार बनाने के लिए 50,000 लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है.

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अर्धशतक लगाएंगे। पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में 50वें दौरे पर आ रहे हैं।इस दिन 11 का शुभ योग बनेगा।यह दौरा खास इसलिए यह है कि पीएम मोदी अपने कार्यकाल के 11वें साल में 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।यह दौरा 3884 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ होगा।पीएम मोदी के 50वें दौरे को ऐतिहासिक दौरे को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।

पीएम मोदी 11 अप्रैल को लगाएंगे अर्धशतक,अपने 50वें दौरे पर आएंगे काशी !
पीएम मोदी 11 अप्रैल को लगाएंगे अर्धशतक,अपने 50वें दौरे पर आएंगे काशी !

बता दें कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में शायद ही कोई ऐसा पीएम हो,जो अपने संसदीय क्षेत्र में पचास बार गया हो।पीएम मोदी ऐसे पहले नेता हैं, जो 11 अप्रैल को ये कारनामा करके दिखाएंगे।पीएम मोदी अपने इस दौरे में कुल 3884.18 करोड़ रुपए लागत की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।इनमें 1629.13 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 2255.05 करोड़ की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। पीएम मोदी जिन 19 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे,उनमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत 345.12 करोड़ रुपए की 130 ग्रामीण पेयजल योजनाएं प्रमुख हैं।साथ ही पीएम मोदी बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 106 करोड़ रुपए का बोनस भी ट्रांसफर करेंगे।शिलान्यास की जाने वाली 25 परियोजनाओं में बाबतपुर एयरपोर्ट के पास एनएच-31 पर अंडरपास टनल और भिखारीपुर तिराहा और मंडुवाडीह चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण शामिल हैं,जो काशी के जाम की समस्या को दूर करने में सहायक होंगे।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 50वां काशी दौरा इस बात का प्रमाण है कि उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र और काशीवासियों से कितना गहरा स्नेह और लगाव है।उन्होंने कहा कि अपने लोकप्रिय सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत करने एवं जनसभा में भाग लेने के लिए भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। इसके अलावा दोपहिया व चारपहिया वाहनों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने जनसभा स्थल पर पहुंचने की योजना बनाई है।

दिलीप पटेल ने कहा कि जनसभा स्थल सहित संपूर्ण जिले और महानगर को पार्टी के झंडों और विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है।प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे जिले में एक हजार से अधिक छोटी-बड़ी होर्डिंग्स लगाई जा रही हैं।साथ ही उनके आगमन से पूर्व विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

पीएम मोदी वाराणसी को देंगे करोड़ों की सौगात

प्रधानमंत्री जिन 19 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत 345.12 करोड़ रुपए की 130 ग्रामीण पेयजल योजनाएं प्रमुख हैं. साथ ही पीएम मोदी बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 106 करोड़ रुपए का बोनस भी ट्रांसफर करेंगे.

शिलान्यास की जाने वाली 25 परियोजनाओं में बाबतपुर एयरपोर्ट के पास एनएच-31 पर अंडरपास टनल तथा भिखारीपुर तिराहा और मंडुवाडीह चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण शामिल हैं, जो शहर की जाम की समस्या को दूर करने में सहायक होंगे.

पीएम की सभा में 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य

पीएम के 50 वें दौरे को यादगार बनाने के लिए बीजेपी ने 50 हजार लोगों को उनकी जनसभा में लाने का लक्ष्य रखा है. बीजेपी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 50वां काशी दौरा इस बात का प्रमाण है कि उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र और काशीवासियों से कितना गहरा स्नेह और लगाव है.

उन्होंने कहा कि अपने लोकप्रिय सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत करने एवं जनसभा में भाग लेने के लिए भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे. इसके अलावा दोपहिया व चारपहिया वाहनों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने जनसभा स्थल पर पहुंचने की योजना बनाई है.

जनसभा स्थल सहित संपूर्ण जिले और महानगर को पार्टी के झंडों और विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे जिले में एक हजार से अधिक छोटी-बड़ी होर्डिंग्स लगाई जा रही हैं. साथ ही, उनके आगमन से पूर्व विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भाग ले रहे हैं.

Also Read :

आज से भाजपा का गांव-गली-वार्ड चलो अभियान शुरू,घर-घर दस्तक देंगे कार्यकर्ता !