दूल्हा नहीं आया रास, दो बहनों ने रचाई अपनी अलग कहानी – भागकर तोड़ा रिश्ता !

premium photo 1682092597591 81f59c80d9ec scaled
71 / 100 SEO Score

 ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दो सगी बहनें, जिनकी शादी 14 अप्रैल को होनी थी, अपने प्रेमियों के साथ भाग गईं।

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों को दूल्हा पसंद नहीं आया तो, वह शादी से करीब 8 दिन पहले अपने प्रेमियों के साथ घर से फरार हो गई। दोनों बहनों की शादी 14 अप्रैल को होनी थी।

परिवार वालों ने दोनों बहनों की शादी तय कर दी थी। लेकिन दूल्हों की उम्र इन लड़कियों से काफी ज्यादा थी। इस शादी के लिए दूल्हों ने खुद भी इंकार किया था। इसी कारण से दोनों बहनें घर से भाग गई। इस मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने सोमवार रात को दोनों बहनों को संभल जिले से सकुशल बरामद किया है। दोनों रिश्ते में लगने वाले दो भाइयों के साथ वहां रह रही थी

दूल्हा नहीं आया रास, दो बहनों ने रचाई अपनी अलग कहानी – भागकर तोड़ा रिश्ता !
दूल्हा नहीं आया रास, दो बहनों ने रचाई अपनी अलग कहानी – भागकर तोड़ा रिश्ता !

14 अप्रैल को होनी थी शादी

इसी महीने के 14 अप्रैल को दोनों बहनों की शादी होनी थी। बहनें करीब आठ दिन पहले घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने इन दोनों की शादी तय कर दी थी। परिजनों ने दोनों के गायब हो जाने के बाद उनके घर पर किराए पर रहने वाले दो युवकों पर अपनी बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों बहनों को संभल जिले से सोमवार रात को बरामद किया है। पुलिस उनके साथ दोनों युवकों को भी हिरासत में लेकर आई है।

मंदिर में कर ली शादी

पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों ने दावा किया है कि उन्होंने दोनों भाइयों से मंदिर में शादी कर ली है। दोनों उनके साथ ही रहना चाहती है। पुलिस को दोनों बहनों ने बताया कि उनके पिता ने जहां उनकी शादी तय की थी। वह दोनों दूल्हें उनकी उम्र से काफी ज्यादा थे। जिन्होंने उनसे शादी के लिए परिजनों से मना भी किया था। इसकी वजह से दोनों घर से भाग गई थी।

पुलिस कार्रवाई में जुटी

युवतियों के परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी की सभी तैयारियां कर ली थी। रिश्तेदारों में कार्ड भी बंट गए थे। लेकिन लगन से एक दिन पहले दोनों बहने घर से गायब हो गई तो अब दोनों की शादी कैंसिल हो गई है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को दोनों युवतियों को कोर्ट में पेश किया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी !!

Also Read :

अयोध्या में प्रशासनिक भूकंप: सीएम योगी की नाराजगी के बाद डीएम की छुट्टी !