“कैपिटल्स की कमर टूटी, केकेआर ने जड़ा जीत का चौका!”

9ishjvqc kkr
70 / 100 SEO Score

कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया. सुनील नरेन ने 3 विकेट लिए. केकेआर ने 204 रन बनाए, जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने 44 और रिंकू सिंह ने 36 रन जोड़े.

सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बना पाई और मुकाबला हार गई। केकेआर के लिए नरेन ने तीन और वरुण ने दो विकेट लिए जबकि अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

दिल्ली ने इस सत्र में कुल चार मुकाबले अपने घर में खेले हैं। इनमें उन्होंने तीन मैच गंवाए जबकि एक में उन्हें सुपरओवर में जीत मिली है। वहीं, घर से बाहर अक्षर पटेल की टीम ने छह में से पांच मुकाबले जीते जबकि एक में उन्हें मात मिली है। मंगलवार को इस जीत के साथ कोलकाता ने अपनी प्लेऑफ की आस बरकरार रखी है। उनके खाते में नौ अंक हो गए और उनका नेट रन रेट 0.271 हो गया है। वहीं, दिल्ली 12 अंक और 0.362 का नेट रन रेट लेकर चौथे स्थान पर है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। अनुकूल रॉय ने पहले ही ओवर में अभिषेक पोरेल को रसेल के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर आए करुण नायर 15 और केएल राहुल सात रन बना पाए। 

चौथे विकेट के लिए फाफ डुप्लेसिस को कप्तान अक्षर पटेल का साथ मिला। दोनों के बीच 42 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी हुई। नरेन ने अक्षर को अपना शिकार बनाया। वह चार चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फाफ डुप्लेसिस ने 31 गेंदों में इस सत्र का अपना दूसरा पचासा पूरा किया।

वह 45 गेंदों में 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिल्ली के लिए विप्रज निगम ने 38 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने एक रन, आशुतोष शर्मा ने सात रन और मिचेल स्टार्क खाता खोले बगैर आउट हो गए। वहीं, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव क्रमश: दो और एक रन बनाकर नाबाद रहे।

केकेआर ने बनाए थे 204 रन

"कैपिटल्स की कमर टूटी, केकेआर ने जड़ा जीत का चौका!"
“कैपिटल्स की कमर टूटी, केकेआर ने जड़ा जीत का चौका!”


अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह की उम्दा पारियों और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी के बूते कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 204 रन बनाए थे. रघुवंशी ने 32 गेंद में तीन चौके, दो छक्के की मदद से 44 रन बनाए थे जबकि रिंकू सिंह ने 25 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन जोड़े. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई. दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाजों सुनील नरेन (27), रहमानुल्लाह गुरबाज (26) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (26) ने भी उपयोगी पारियां खेली

 केकेआर ने दिल्ली के सामने रखा 205 रन का लक्ष्य

 केकेआर ने दिल्ली के सामने रखा 205 रन का लक्ष्य
 केकेआर ने दिल्ली के सामने रखा 205 रन का लक्ष्य

अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की दमदार पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए हैं। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए जबकि विप्रज निगम और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। वहीं, दुष्मंथा चमीरा ने एक सफलता अपने नाम की।

इस मैच में रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। स्टार्क ने गुरबाज को अपना शिकार बनाया। वह 12 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विप्रज निगम ने सुनील नरेन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अजिंक्य रहाणे ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 26 रन बनाने में कामयाब हुए। अंगकृष रघुवंशी ने रिंकू सिंह के साथ दिल्ली पर दबाव डालने की कोशिश की और 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई। चमीरा ने रघुवंशी को पवेलियन की राह दिखाई।

वह 32 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए जबकि रिंकू ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 36 रनों की अच्छी पारी खेली। वहीं, वेंकटेश अय्यर का बल्ला आज खामोश रहा। वह सिर्फ सात रन बना सके जबकि रसेल अपने जन्मदिन की रोज 17 रन बनाकर रनआउट हो गए। रोवमैन पॉवेल ने पांच रन बनाए और अनुकूल रॉय खाता भी नहीं खोल पाए। हर्षित राणा खाता खोले बिना नाबाद रहे और वरुण चक्रवर्ती ने एक* रन बनाया।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम XI

दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल टीमः अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मिशेल स्टार्क, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, मानवंत कुमार, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, डोनोवन फरेरा और अजय मंडल।

कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल टीमः अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, एनरिक नॉर्किया।

Also Read :

“वैभव के बल्ले का वैभव: शतक से राजस्थान की शानदार फतह !