“अनिल कपूर की मां का निधन — परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़”

6815bb1acb87e nirmal kapoor anil kapoor 034333276 16x9 1
75 / 100 SEO Score

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है. 2 मई 2025 को निर्मल ने अपनी आखिरी सांस ली. वो 90 साल की थीं.

 बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर और फिल्ममेकर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का बीते दिन निधन हो गया। वह लंबे वक्त से उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं। बीते दिन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निर्मल कपूर का निधन हुआ। फिल्ममेकर बोनी कपूर ने पोस्ट शेयर कर निर्मल कपूर के निधन की पुष्टि की। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पूरा परिवार एक साथ निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) के अंतिम दर्शन के लिए श्मशान भूमि पर एकत्रित हुआ।

"अनिल कपूर की मां का निधन — परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़"
“अनिल कपूर की मां का निधन — परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़”

अनिल, अर्जुन कपूर, संजय कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर, बोनी कपूर और जहान कपूर सहित कपूर परिवार के सदस्य और सिनेमा जगत की कई मशहूर हस्तियां निर्मल कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार की कई दिल दहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। उनके पार्थिव शरीर को फूलों और मालाओं से सजी एम्बुलेंस में श्मशान घाट लाया गया।

निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार

निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार
निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार

निर्मल के अंतिम संस्कार में उनके बेटे बोनी, अनिल और संजय को गमगीन हालत में देखा गया। उनकी आखिरी विदाई में पोते-पोतियां सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर और जहान कपूर भी विदाई देते हुए भावुक नजर आए। 

जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दादी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। इस दौरान वे काफी भावुक दिखीं। दादी निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार के लिए शनाया कपूर भी पहुंचीं। परिवार के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी अंतिम संस्कार में नजर आए। अनुपम खेर भी निर्मल कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं।

वहीं मां के निधन के बाद अनिल कपूर बेहद गमगीन नजर आए। अंतिम संस्कार से पहले उन्हें बेहद भावुक और टूटे हुए हाल में देखा गया। उनके चेहरे पर मां के बिछड़ने का गहरा दुख साफ नजर आ रहा है। बोनी कपूर अपनी मां के निधन से इतने आहत हैं कि उन्होंने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर अपनी मां के नाम एक इमोशनल नोट भी शेयर किया था। इस नोट में उन्होंने अपनी मां के जीवन, उनके प्रेम और परिवार के प्रति समर्पण को भावुकता से याद किया।

nirmal kapoor 1746251745039 1746251754248

इसके साथ ही शनिवार की सुबह बोनी कपूर अपनी दिवंगत मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने भाई अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं। वहीं, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भी पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी अंतिम दर्शन के लिए एक-एक करके अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं।

कई सितारे अंतिम संस्कार में हुए शामिल

फरहान-शिबानी, शाम कौशल, अरबाज खान और अयान मुखर्जी जैसे सेलेब्स भी अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान पहुंच चुके हैं।

Also Read :

“सिनेमाघरों में गूंजा केसरी रंग – चैप्टर 2 ने बटोरी सोशल मीडिया पर वाहवाही!”