“भारत-पाक सीजफायर पर बोला चीन: सरहद पर शांति, पूरे क्षेत्र के लिए शुभ संकेत”

681c224b83e54 pm modi chinas president xi jinping and pakistan pm shahbaz sharif 081725453 16x9 1
76 / 100 SEO Score

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में आतंकियों को काफी बड़ी क्षति पहुंचाई है। इसके बाद पाकिस्तान की अपील पर सीजफायर का ऐलान हो चुका है। इस सीजफायर पर अब चीन का बयान भी सामने आया है।

बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को मार डाला था। , भारत ने इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया ,पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को मिसाइल से तबाह कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक लगातार मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से हमला किया। हालांकि, भारतीय सेना ने एयर डिफेंस की मदद से पाकिस्तान के सभी प्रयासों को विफल कर दिया है। पाकिस्तान की लगातार उकसावे की कार्रवाई के बाद भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया था।

"भारत-पाक सीजफायर पर बोला चीन: सरहद पर शांति, पूरे क्षेत्र के लिए शुभ संकेत"
“भारत-पाक सीजफायर पर बोला चीन: सरहद पर शांति, पूरे क्षेत्र के लिए शुभ संकेत”

पाकिस्तान को इससे उबरने में काफी समय लगने वाला है। पाकिस्तान की अपील पर दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। हालांकि, भारत सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है और पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का फिर से कड़ा जवाब दिया जाएगा। 

अब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर चीन की ओर से भी बयान जारी किया गया है। 

सीजफायर पर क्या बोला चीन?

सीजफायर पर क्या बोला चीन?
सीजफायर पर क्या बोला चीन?

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर और वार्ता पर सहमति बनने से जुड़े एक सवाल पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बयान जारी किया है। जियान ने कहा है कि चीन ने इस मुद्दे से संबंधित रिपोर्टों पर ध्यान दिया है।

चीन का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर दोनों देशों के मौलिक और दीर्घकालिक हितों को पूरा करता है। ये सीजफायर क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में योगदान देता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा अपेक्षाओं को दर्शाता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने आगे कहा कि चीन इस कदम का स्वागत और समर्थन करता है।

Also Read :

Operation Sindoor: सेना ने शिव तांडव के बाद सुनाया राम चरित्र मानस !