शहबाज शरीफ ने बताया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने उन्हें आधी रात को फोन लगाकर भारत के हमले के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था एक मिसाइल नूरखान एयरबेस पर लगी है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 10 मई को हुए भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल हमलों को स्वीकार किया है, जिसमें नूर खान एयरबेस भी शामिल था. यह हमला भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुआ था. पाकिस्तान ने शुरू में इंकार किया था, लेकिन अब स्वीकार कर लिया है. इस हमले ने पाकिस्तान को युद्धविराम की अपील करने पर मजबूर कर दिया था.

भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद से ही तनाव बढ़ा हुआ है. 6 और 7 मई को भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया था और हमले की नाकाम कोशिश कर रहा था. पाक ने भारत पर हमला करने के लिए ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया था लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया था.
भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 13 में से 11 एयरबेसों को निशाना बनाया था. इसमें भारी नुकसान भी हुआ था. हालांकि पाकिस्तान शुरुआत में इस हमले से इंकार कर रहा था, लेकिन हमलों के करीब 8 दिन बाद पीएम शहबाज शरीफ ने भी स्वीकार कर लिया है कि भारत ने पाकिस्तान की बुरी तरह से पिटाई की थी.
शहबाज शरीफ ने क्या कहा?
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पाकिस्तानी सेना के बड़े अधिकारियों और सरकार के अन्य लोगों के सामने बोल रहे हैं। इस दौरान वह कहते हैं के 9-10 मई के दरमियानी रात पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने उन्हें फोन लगाया था। सिक्योर फोन कॉल में मुनीर ने बताया कि भारत ने मिसाइल हमला किया है। एक मिसाइल नूर खान एयरबेस पर गिरी है। कुछ मिसाइलें अन्य इलाकों पर गिरी हैं।
भारत ने पाकिस्तान के इन 11 एयरबेस को बनया निशाना

- नूर खान/चकलाला एयरबेस (रावलपिंडी)
- पीएएफ बेस रफीकी (शोरकोट)
- भोलारी एयरबेस (कराची के पास)
- जैकोबाबाद एयरबेस (सिंध-बलूचिस्तान)
- मुरीद एयरबेस (पंजाब प्रांत)
- सुक्कुर एयरबेस (सिंध प्रांत)
- सियालकोट एयरबेस (पूर्वी पंजाब प्रांत)
- पसरूर एयरस्ट्रिप (पंजाब प्रांत )
- चुनियन (पंजाब प्रांत)
- सरगोधा एयरबेस (मुशफ बेस)
- स्कार्दू एयरबेस (गिलगित-बाल्टिस्तान)
भारत का दावा निकला सही
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 10 तारीख को पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर की बात शुरू की गई थी. इससे पहले भारत ने एयरबेस को निशाना बनाया था. इस हमले में पाकिस्तान का नूर खान एयरबेस बुरी तरह से तबाह हो चुका था. इस बात को भारत ने उसी दिन कहा था कि नूर खान तबाह होने के कारण पाकिस्तान शांति की बात कर रहा है. अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी यह बात स्वीकार कर ली है.
भारत की मार के बाद शांति की बात
भारत ने पाकिस्तान को महज कुछ ही घंटों के अंदर घुटनों पर लाकर रख दिया. हालत ये हुई कि पाकिस्तान युद्ध न करने और शांति की अपील करने लगा. पाकिस्तान की हालत ये हुई कि जो पीएम शहबाज शरीफ कल तक आंख से आंख मिलाने की बात कर रहे थे वो आज अपनी पिटाई स्वीकार कर रहे हैं. भारत की एयर स्ट्राइक और जवाबी कार्रवाई को पाकिस्तान कभी भुला नहीं सकता है.
यही कारण है कि पाक अब भारत से उलझना नहीं चाहता है. भारत ने पाकिस्तान पर हमले के लिए 15ब्रह्मोस मिसाइलों का इस्तेमाल किया था. नूर खान एयरबेस में पाकिस्तान अपने सबसे ज्यादा हथियार रखता है और इसके तबाह होने के बाद पाकिस्तानी सेना के कई अहम लड़ाकू विमान उड़ ही नहीं सकते थे, इसी वजह से पाकिस्तान ने सीजफायर की अपील की थी.
10 मई को हुआ संघर्ष विराम

भारत ने 9-10 मई की रात मिसाइल हमले के जरिए पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया था। इस दौरान नूरखान एयरबेस सहित कई इलाकों में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ था और पाकिस्तान की वायुसेना की क्षमता बेहद कम हो गई थी। हालांकि, भारत के मुकाबले पाकिस्तान की कुल क्षमता पहले ही बेहद कम है। नूरखान एयरबेस में पाकिस्तान अपने सबसे ज्यादा हथियार रखता है और इसके तबाह होने के बाद पाकिस्तानी सेना के कई अहम लड़ाकी विमान उड़ ही नहीं सकते थे। इसी वजह से पाकिस्तान ने सीजफायर की अपील की थी।