“RCB vs KKR: बारिश बनी विलेन! मैच रद्द हुआ तो किसका टूटेगा प्लेऑफ सपना?”

3d77cd9a8fa9f9abd60a6ac1605d7bb21747393191064975 original
72 / 100 SEO Score

बेंगलुरु में इस समय जमकर बारिश हो रही है। शनिवार को बेंगलुरु का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, वहीं बारिश की संभावना 84 प्रतिशत बताई गई है।

17 मई यानी आज से एक बार फिर से आईपीएल 2025 शुरू हो रहा है। जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। लेकिन मौसम एक बार फिर बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है। आज शाम को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच अहम मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग और AccuWeather की रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु में शनिवार दोपहर से लेकर शाम तक कई बार तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।

बारिश ने शुक्रवार को दोनों टीमों की तैयारियों को भी खासा प्रभावित किया। RCB का ट्रेनिंग सेशन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक तय था, लेकिन टीम डायरेक्टर मो बोबट ने मौसम की भविष्यवाणी को देखते हुए ट्रेनिंग का समय सीमित कर दिया। वहीं, KKR ने शाम पांच बजे अभ्यास शुरू किया, लेकिन बारिश के कारण केवल 6:30 बजे तक ही अभ्यास कर सकी। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे से शुरू हुई तेज बारिश चार घंटे तक थमी नहीं, जिससे साफ है कि मौसम मैच के दिन भी बड़ी भूमिका निभा सकता है। बता दें अगर आज का मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है,

"RCB vs KKR: बारिश बनी विलेन! मैच रद्द हुआ तो किसका टूटेगा प्लेऑफ सपना?"
“RCB vs KKR: बारिश बनी विलेन! मैच रद्द हुआ तो किसका टूटेगा प्लेऑफ सपना?”

तो इसका सबसे बड़ा नुकसान KKR को होगा। फिलहाल उनके 11 अंक हैं और दो मैच बाकी हैं। ऐसे में अगर यह मैच रद्द होता है और अंक साझा किए जाते हैं, तो केकेआर अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकता है, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी नहीं होगा। इससे पहले भी पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुका है, जिससे टीम को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

वहीं दूसरी ओर, RCB के लिए स्थिति बेहतर है। इस सीजन में टीम ने लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। अगर आज का मैच बारिश की भेंट चढ़ भी जाता है, तो RCB की टॉप दो में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, टीम की तैयारी पर मौसम का असर जरूर पड़ा है। टीम डायरेक्टर मो बोबट ने कहा, “हमने अपनी तैयारियों में लचीलापन रखा है, लेकिन मैच के दिन बारिश हो जाए तो हम कुछ नहीं कर सकते।

बेंगलुरु इस सप्ताह काफी नम रहा है और शहर के लगभग हर हिस्से में बारिश हुई है। इससे पहले RCB और पंजाब किंग्स के बीच हुआ मैच भी बारिश के कारण छोटा कर 14 ओवर का कर दिया गया था। ऐसे में आज का मुकाबला भी पूरी तरह से मौसम की मेहरबानी पर निर्भर नजर आ रहा है।

क्या RCB पहुंच जाएगी प्लेऑफ में?

क्या RCB पहुंच जाएगी प्लेऑफ में?
क्या RCB पहुंच जाएगी प्लेऑफ में?

केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाने वाला ये मैच अगर बारिश की वजह से रद्द होता है तो इससे बेंगलुरु की टीम को थोड़ा फायदा होगा। मैच रद्द होने के बाद आरसीबी लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। उनके खाते में फिलहाल 11 मैच में 8 जीत और तीन हार के साथ 16 अंक हैं। अगर मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों के बीच एक-एक पॉइंट बांटा जाएगा। एक अंक और हासिल करते ही RCB के खाते में 12 मैच में 17 अंक हो जाएंगे और उनके लिए टॉप-4 का रास्ता और भी आसान हो जाएगा।

KKR हो जाएगी टूर्नामेंट से बाहर

मुकाबला रद्द होने से केकेआर की टीम को भारी नुकसान होगा। कोलकाता के लिए प्लेऑफ के दरवाजे पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। केकेआर के खाते में फिलहाल 12 मैच में 5 जीत, 6 हार और एक मुकाबला रद्द होने के बाद 11 अंक हैं। शनिवार को अंक बांटने के बाद केकेआर के खाते में 13 मैच में 12 अंक हो जाएंगे और फिर वो अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच पाएंगे। 14 अंकों के साथ उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी।

Also Read :

“90 मीटर के पार उड़ान, नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास – एशिया के तीसरे एथलीट बने”