“सनराइजर्स का धमाका: 42 रन से हराकर RCB का जोश किया ठंडा!”

 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के शीर्ष दो में बरकरार रहने की संभावनाओं को बड़ा झटका दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 42 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की दमदार पारी से 20 ओवर में छह विकेट पर 231 रन बनाए। जवाब में फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन आरसीबी की टीम 19.5 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, लेकिन इस हार से उसके शीर्ष दो में जगह मजबूत करने की संभावनाओं को झटका लगा है।

कोहली और सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। कोहली के आउट होने के बाद सॉल्ट ने मोर्चा संभाला और अर्धशतक भी जड़ा। सॉल्ट के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने शुरू कर दिए। पैट कमिंस की अगुआई में गेंदबाजों ने दमदार वापसी की। इसमें सबसे बड़ा योगदान ईशान मलिंगा का रहा जिन्होंने रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के विकेट लिए। 

"सनराइजर्स का धमाका: 42 रन से हराकर RCB का जोश किया ठंडा!"
“सनराइजर्स का धमाका: 42 रन से हराकर RCB का जोश किया ठंडा!”

आरसीबी के लिए सॉल्ट 32 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कोहली ने 25 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। रजत पाटीदार ने 18 और जितेश शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया। आरसीबी के निचले क्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और उसके चार बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके, जबकि दो खाता भी नहीं खोल पाए। सनराइजर्स के लिए कमिंस ने तीन विकेट झटके, जबकि मलिंगा ने दो विकेट लिए। इन दोनों के अलावा जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक विकेट मिला। 

ईशान ने पलटा मैच

ईशान ने पलटा मैच
ईशान ने पलटा मैच

रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने सॉल्ट के जाने के बाद आऱसीबी की उम्मीदों को जिंदा रखा। ये दोनों तेजी से रन बना रहे थे और दोनों ने 44 रन जोड़ लिए थे। तभी 16वां ओवर लेकर आए ईशान मलिंगा ने पहले रजत पाटीदार को आउट किया और फिर रोमारियो शेफर्ड को पवेलियन भेजा। रजत ने 16 गेंदों पर एक चौके की मदद से 18 रन बनाए हैं। अगले ओवर में जयदेव उनादकट ने जितेश शर्मा को आउट कर दिया। जितेश ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए।

जितेश के बाद फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए टिम डेविड भी आउट हो गए और आरसीबी ने अपना सातवां विकेट खो दिया। कमिंस ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को बोल्ड कर दिया। क्रुणाल पांड्या 19वें ओवर की चौथी गेंद पर हिटविकेट हो गए। हर्षल पटेल ने यश दयाल को आउट कर आरसीबी की पारी का अंत कर दिया। 

आरसीबी की दमदार शुरुआत

कोहली और सॉल्ट ने आरसीबी को दमदार शुरुआत दी। 232 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए इस जोड़ी ने जीत की नींव तैयार कर दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। कोहली को 43 के निजी स्कोर पर हर्ष दुबे ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का मारा। सॉल्ट रुके नहीं और अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी।

आरसीबी की दमदार शुरुआत
आरसीबी की दमदार शुरुआत

10वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका मारते हुए सॉल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया।12 साल बाद आरसीबी में लौटने वाले मयंक अग्रवाल कुछ प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्हें नीतीश रेड्डी ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर ईशान के हाथों कैच कराया। वह 10 गेंदों पर 11 रन ही बना सके। उनके बाद फिल सॉल्ट भी पैट कमिंस का शिकार हो गए। उन्होंने 32 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 62 रन बनाए।

प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, लुंगी एनगिडी, सुयश शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा

ALSO READ :

सूर्यवंशी की चमक में डूबी चेन्नई, राजस्थान ने 6 विकेट से मारी बाज़ी !