दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर: दो दिन ऑरेंज अलर्ट, फिर चलेगी तेज हवा और बरसेंगे बादल

heat wave
77 / 100 SEO Score

सोमवार को राजधानी दिल्ली में लगातार धूप खिली रही। शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है, जबकि आयानगर में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली-NCR इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान लगातार 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लू जैसी स्थिति बनी रहेगी और धूप काफी तेज होगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर: दो दिन ऑरेंज अलर्ट, फिर चलेगी तेज हवा और बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर: दो दिन ऑरेंज अलर्ट, फिर चलेगी तेज हवा और बरसेंगे बादल

हालांकि राहत की खबर यह है कि इसके बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तीसरे दिन से पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलने लगेंगी, जिनकी रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसके साथ ही बादल भी छाने शुरू हो जाएंगे और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून पूर्व गतिविधियों की शुरुआत जून के दूसरे सप्ताह से हो सकती है। इसलिए आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रशासन ने हीट वेव को देखते हुए लोगों से दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है, साथ ही पर्याप्त पानी पीने और छांव में रहने की हिदायत दी गई है।

दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री से ऊपर

दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री से ऊपर
दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री से ऊपर

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सफदरजंग में तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस, पालम में 44.3 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 43.3 डिग्री सेल्सियस, रिज में 44.9 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को लू चलने की चेतावनी दी है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। आईएमडी के डिजिटल पोर्टल के अनुसार, दिल्ली में 10 और 11 जून के लिए भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 12 और 13 जून के लिए येलो अलर्ट जारी है। इससे पहले रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार और बुधवार को लू जैसी स्थिति रहेगी। आज और कल तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की उम्मीद है। दिन और रात में काफी ज्यादा गर्मी पड़ रही है। इससे पूरे शहर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

दिल्ली में गुरुवार को बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, सप्ताह के मध्य तक दिल्ली में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि गुरुवार रात को हल्की बारिश हो सकती है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं पूरे शहर में चल सकती हैं, जिससे शुक्रवार तक दिन के अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश बारिश भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिल सकती है। 

12 से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने 9, 10 और 11 जून को भीषण गर्मी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तपती गर्मी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून को मौसम में स्पष्ट बदलाव देखा जा सकेगा। इस दिन गर्म और उमस भरा मौसम तो रहेगा, लेकिन साथ ही बारिश की भी संभावना जताई गई है।

इस दिन आंधी-बारिश के आसार

इस दिन आंधी-बारिश के आसार

इसके बाद अगले दो दिनों यानी 13 और 14 जून को भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ बारिश या गरज-चमक के आसार हैं। 13 जून को तापमान गिरकर 39 डिग्री और 14 जून को 38 डिग्री तक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

Also Read :

राजधानी में बिगड़ा मौसम का मिज़ाज, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता