किसान नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Image 2025 08 04 at 6.58.15 PM
69 / 100 SEO Score

वरिष्ठ संवाददाता : देव गुर्जर
नोएडा : : 4 अगस्त 2025 सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान नेता चौधरी नेता बीसी प्रधान ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हाईटेक सिटी का नाम सिर्फ कागज़ों में चमक रहा है, जबकि ज़मीनी सच्चाई इससे उलट है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला DSC रोड और विजयंत थापर पैट्रोल पम्प से बरौला तक बदहाल स्थिति में है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने बनाया नया संगठन, अब नई राह पर हक की लड़ाई !
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने बनाया नया संगठन, अब नई राह पर हक की लड़ाई !

चौधरी बीसी प्रधान ने कहा जनता का पैसा प्राधिकरण खा रहा है, और सुविधा के नाम पर कुछ नहीं दिया जा रहा। सड़कें टूटी हैं, नाली जाम हैं और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि हाईटेक सिटी कहे जाने वाले नोएडा में यदि यही हालात हैं, तो विदेशों में इसका नाम किस विकास के आधार पर हो रहा है? बीसी प्रधान ने अधिकारियों पर लापरवाही, सुस्ती और जनहित के प्रति असंवेदनशील रवैये का आरोप लगाते हुए तत्काल सुधार की मांग की।

स्थानीय लोगों ने भी बताया कि क्षेत्र में कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बीसी प्रधान ने चेताया कि अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।।

Also Read :

फार्महाउस पर बैठे BKU नेता को सांप ने काटा, दिल्ली रेफर, हालत अब स्थिर !