आज का राशिफल 2 सितंबर 2025 :पाएंगे शुभ योग से लाभ !

 आज 2 सितंबर दिन मंगलवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात गुरु की राशि धनु में हो रहा है। चंद्रमा इस गोचर में आज मूल नक्षत्र से संचार करेंगे। 

आज का राशिफल 2 सितंबर 2025 :पाएंगे शुभ योग से लाभ !
आज का राशिफल 2 सितंबर 2025 :पाएंगे शुभ योग से लाभ !

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको कहीं ऊंचाई वाली जगह जाने से बचना होगा। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। 

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नया करने में पूरी मदद मिलेगी। आप दूसरों की बातों में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी दूर रह रहे परिजन की मदद करने का मौका मिले, तो जरूर करें। आपको राजनीति में भी थोड़ा सोच समझकर ही कदम बढ़ना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से खुशियां भरपूर रहेंगी।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों में जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। परिवार का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कामों को आप समय से ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। कानूनी मामलों में आपको किसी अच्छे वकील को हायर करना पड़ सकता है, तभी वह निपटेगा। आप किसी घर या मकान आदि के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों में मेहनत पर भरोसा रखना होगा। आप किसी दूसरे पर काम को लेकर डिपेंड ना रहें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने-पीने की चीजे लेकर आ सकते हैं। आपको जीवनसाथी को प्रमोशन मिलने से खुशियां भरपूर रहेगी। आपकी अपने किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को आप दूर करने की कोशिश करेंगे। आप को अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आप अपने आसपास रह रहे लोगों से काम को लेकर कोई मदद ले सकते हैं। आपका कोई नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। आप यदि किसी नये घर मकान आदि की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। कोई कानूनी मामला आपके लिए टेंशन बनेगा, जिसे आप मिल-बैठकर दूर करने की कोशिश करें और जल्दबाजी में वाहन न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। भाई और बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप बिना सोचे समझे किसी काम में आगे ना बढ़ें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में भी आप अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कामों को करने से बचना होगा, नहीं तो कोई गड़बड़ी अवश्य होगी और आप लोगों को पहचान कर ही कोई काम करें, नहीं तो लोग आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा, क्योंकि आप किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड न रहें, जो बाद में आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आप उननी मदद के लिए आगे आएंगे, जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान थे, तो उनकी समस्याएं उनके किसी सीनियर की मदद से दूर होती दिख रही है। आपअपने परिवार में चल रही उलझनों को भी मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की जान पहचान बढ़ेंगी। आप अपने काम को लेकर थोड़ा जल्दबाजी दिखाएंगे। जीवनसाथी की सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि उनकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति यदि आपसे धन उधार मांगे, तो आप बहुत ही सोच विचारकर करें, जिसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपके आपसी रिश्तों में कड़वाहट हो सकती है।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। दोस्तों के साथ आपकी खूब पटेगी। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से व्याकाग्रता बढ़ेगी। यदि आपका धन कहीं डूबा हुआ था, तो उसके लिए आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपनी किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए  कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। रचनात्मक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। यदि आपकी कोई प्रिय और मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए। आपको पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। सामाजिक कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आपके साख और सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट प्लान कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम करने की प्लानिंग करेंगे।

Also Read :

आज का राशिफल 31अगस्त 2025 :जानें अपना आज का भविष्यफल !