BSNL डायरेक्टर को शाही प्रोटोकॉल पड़ा भारी, अफसर का तबादला !

73ulhvk8 vivek
78 / 100 SEO Score

BSNL के डायरेक्टर विवेक बंसल के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे के लिए शाही प्रोटोकॉल जारी करने वाले अधिकारी का तबादला कर दिया गया. उन्हे आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम भेजा गया है.

प्रयागराज में भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, बीएसएनएल के डायरेक्टर विवेक बंसल के लिए शाही प्रोटोकॉल जारी करने वाले अधिकारी डीजीएम बृजेंद्र कुमार सिंह कर दिया है. डीजीएम बृजेंद्र कुमार सिंह का इसी पद पर आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम तबादला किया गया.

BSNL डायरेक्टर को शाही प्रोटोकॉल पड़ा भारी, अफसर का तबादला !
BSNL डायरेक्टर को शाही प्रोटोकॉल पड़ा भारी, अफसर का तबादला !

दरअसल, बीएसएनएल के डीजीएम सतीश कुमार द्वारा 24 फरवरी को तबादला आदेश जारी किया गया. आपको बता दें कि बीएसएनएल की ओर से 19 फरवरी को जारी शाही प्रोटोकॉल सोशल मीडिया में सुर्खियों में बना हुआ था. बीएसएनएल के डायरेक्टर कंज्यूमर फिक्स्ड एक्सेस विवेक बंसल का दो दिवसीय प्रयागराज दौरा प्रस्तावित था.

BSNL डायरेक्टर के दौरे के लिए 50 से अधिक अफसरों की ड्यूटी

BSNL डायरेक्टर के दौरे के लिए 50 से अधिक अफसरों की ड्यूटी
BSNL डायरेक्टर के दौरे के लिए 50 से अधिक अफसरों की ड्यूटी

बीएसएनएल के डायरेक्टर कंज्यूमर फिक्स्ड एक्सेस विवेक बंसल के दो दिवसीय प्रस्तावित प्रयागराज दौरे को लेकर बीएसएनएल ने 50 से ज्यादा अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी, बाकायदा चार्ट बनाकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंप दी गई थी. ब्रेकफास्ट और लंच से लेकर उन्हें संगम में स्नान कराने और उनके लिए टॉवल से लेकर अंडरवियर तक अरेंज करने की जिम्मेदारी अफसरों को दी गई थी.

सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद आदेश और दौरा दोनों रद्द

हालांकि, इस बीच यह प्रोटोकॉल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद तरह-तरह के कमेंट आने लगे और महकमे के इस तुगलकी फरमान से किरकिरी होने लगी. इसके बाद आनन फानन में बीएसएनएल ने इस आदेश को 20 फरवरी रद्द कर दिया था. बीएसएनएल के डायरेक्टर विवेक बंसल का 25 और 26 फरवरी को दौरा प्रस्तावित था, लेकिन प्रोटोकॉल को लेकर उठे विवाद के बाद दौरा भी रद्द हो गया था.

क्या था शाही प्रोटोकॉल का पूरा मामला

आपको बता दें कि BSNL के डायरेक्टर कंज्यूमर फिक्स्ड एक्सेस विवेक बंसल का दो दिवसीय (25 और 26 फरवरी को) प्रयागराज दौरा प्रस्तावित था. इसी को लेकर BSNL की ओर से 19 फरवरी को एक प्रोटोकॉल जारी किया गया था. हालांकि, सोशल मीडिया पर आदेश की किरकिरी होने के बाद आदेश और दौरा दोनों ही रद्द कर दिया गया. अब इस आदेश को जारी करने वाले अधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है.

प्रयागराज से सीधे आंध्र प्रदेश किया गया ट्रांसफर

प्रयागराज में PGMT (बिजनेस एरिया) बृजेंद्र कुमार सिंह का तबादला आंध्र प्रदेश किया गया है। उन्हें बिजनेस एरिया श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश की नई जिम्मेदारी दी गई है। जागेश्वर वर्मा, डीएम पर कार्रवाई हुई है। उन्हें कर नेटवर्क ट्रांसमिशन नॉर्थ यूनिट में तबादला मिला है।

Also Read :

UP में रजिस्ट्री नियम सख्त, गाजीपुर में दिखा असर !