यूपी नीट यूजी 2026 की काउंसलिंग को रद्द कर दिया गया है. यह एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन के लिए चल रही दूसरे राउंड की काउंसलिंग थी यह काउंसलिंग 14 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक होनी थी इस फैसले पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया सामने आई है।
उन्होंने कहा, “अंबेडकरनगर, कन्नौज, जालौन और सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में SC/ST विद्यार्थियों की विशेष सीट व्यवस्था पर 16 सितंबर को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ द्वारा अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद MBBS और BDS की प्रथम चरण की काउंसलिंग रद्द कर नए सिरे से शुरू की गई है पहले सीट पा चुके अभ्यर्थियों को भी दोबारा विकल्प भरकर सीट लॉक करनी होग।
चंद्रशेखर आजाद ने आगे दी यह जानकारी
चंद्रशेखर आजाद ने आगे बताया, 1 सितंबर को इन चारों मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्व की सीट व्यवस्था जारी रखने का उत्तर प्रदेश सरकार का निर्णय विद्यार्थियों के संघर्ष और एकजुटता का परिणाम था हम पिछले वर्ष से लगातार इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते रहे हैं इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में Special Component Plan के तहत प्राप्त धनराशि और SC/ST विद्यार्थियों के लिए निर्धारित विशेष व्यवस्था का उल्लेख स्वयं सरकारी पक्ष ने पूर्व की न्यायिक कार्यवाही में किया थ।
आजाद ने कहा, अब यूपी सरकार को तत्काल अध्यादेश लाकर इन चारों मेडिकल कॉलेजों में SC/ST विद्यार्थियों की विशेष सीट व्यवस्था को स्थायी कानूनी संरक्षण देना चाहिए केवल शासनादेश के भरोसे इस व्यवस्था को नहीं छोड़ा जा सकता विद्यार्थियों के भविष्य और उनके शैक्षणिक अधिकारों को अनिश्चितता में नहीं छोड़ा जाना चाहिए अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे सभी विद्यार्थियों को मेरा पूरा समर्थन है।
छात्रों ने जमा कर दी सीट के लिए फीस
यह सूचना चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर 17 सितंबर की शाम को जारी हुई. बता दें कि छात्रों ने खाली सीटों पर आवेदन करते हुए फीस भी जमा कर दी थी काउंसिलिंग स्थगित करने का यह फैसला हाईकोर्ट के अंतरिम रोक के बाद लिया गया है।
हाईकोर्ट ने 16 सितंबर को अपने आदेश में प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों की 73 फीसदी आरक्षण व्यवस्था पर रोक लगा दी थी. इसमें कन्नौज, अंबेडकरनगर, जालौन और सहारनपुर के कॉलेज शामिल हैं।