दिल्ली के जंतर-मंतर से बड़ा संदेश, केजरीवाल बोले-‘तानाशाह सरकार नहीं चलेगी…

 दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रैली में कहा कि कोर्ट से मुझे राहत के बाद जनता बदलाव लाएगी. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए खुद को ईमानदार बताया.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग मिलकर तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और आज से बदलाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। केजरीवाल ने स्पष्ट कहा कि सत्ता की राजनीति वे लोग करें, आम आदमी पार्टी जनता के लिए काम करती रहेगी।

दिल्ली के जंतर-मंतर से बड़ा संदेश, केजरीवाल बोले-‘तानाशाह सरकार नहीं चलेगी...
दिल्ली के जंतर-मंतर से बड़ा संदेश, केजरीवाल बोले-‘तानाशाह सरकार नहीं चलेगी…

अपने भाषण में केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उन्हें भ्रष्ट बताने की कोशिश करते रहे, लेकिन अदालत के फैसले ने साफ कर दिया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार था, है और रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय हुए बड़े घोटालों से तंग आकर जनता ने 2014 में मोदी को पूर्ण बहुमत दिया था, लेकिन 12 साल बीत जाने के बाद भी देश के हालात नहीं सुधरे। आज सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार—हर सेक्टर बदहाल है।

इस रैली में दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा समेत कई राज्यों से आए आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और हजारों समर्थक मौजूद रहे। पूरे जंतर मंतर पर “पढ़ा-लिखा दमदार है, मेरा केजरीवाल कट्टर ईमानदार है” जैसे नारे गूंजते रहे। मंच से केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बीते चार वर्षों में साजिश रचकर दिल्ली के लोगों को परेशान किया और झूठे आरोपों के जरिए आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की।

केजरीवाल ने कहा कि शराब नीति मामले में उनके खिलाफ झूठा नैरेटिव बनाया गया। दिन-रात मीडिया में बहसें करवाई गईं, लेकिन कोर्ट ने फैसला सुनाकर स्पष्ट कर दिया कि पूरा केस फर्जी था और कोई सबूत नहीं था। उन्होंने इसे भाजपा के लिए “जोरदार तमाचा” बताया और कहा कि इस केस की निगरानी खुद शीर्ष नेतृत्व कर रहा था, ताकि आप के नेता जेल से बाहर न आ सकें।

दिल्ली के जंतर-मंतर से बड़ा संदेश, केजरीवाल बोले-‘तानाशाह सरकार नहीं चलेगी...
दिल्ली के जंतर-मंतर से बड़ा संदेश, केजरीवाल बोले-‘तानाशाह सरकार नहीं चलेगी…

अपने जीवन का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने आईआईटी से पढ़ाई के बाद विदेश जाने के बजाय देश में रहकर ईमानदारी से काम करने का फैसला किया। आयकर विभाग में नौकरी के दौरान भी उन्होंने कभी रिश्वत नहीं ली। उन्होंने कहा कि पूरी राजनीति में आज तक कोई ठेकेदार या अधिकारी यह साबित नहीं कर सका कि केजरीवाल ने एक भी रुपये का भ्रष्टाचार किया हो।

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला जारी रखते हुए केजरीवाल ने कहा कि 12 साल में देश का एयरलाइन, रेलवे, बैंक, स्कूल और अस्पताल सिस्टम बर्बाद हो गया है। पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है, लेकिन सरकार सिर्फ “परीक्षा पर चर्चा” की नौटंकी कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने दिखाए जा रहे हैं, जबकि हालात ऐसे हैं कि लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है।

सड़कों, सफाई और प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि दुनिया के कई देश भारत से गरीब होने के बावजूद साफ-सुथरे और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर वाले हैं, लेकिन भारत में गड्ढे, गंदगी और प्रदूषण आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार में हिम्मत है तो असली भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करके दिखाए।

अपने संबोधन के अंत में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में स्कूल, अस्पताल, बिजली और पानी सुधारकर देश को उम्मीद दी थी। भाजपा सरकार ने उस उम्मीद को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि आज दिल्ली की जनता फिर से बदलाव चाहती है और जंतर मंतर से उठी यह आवाज पूरे देश में गूंजेगी।

Also Read :

AAP को बड़ी जीत, शराब घोटाला केस में क्लीन चिट !