मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ सपा नेता प्रवीण मलिक (पीनना वाले) का निधन|

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के समर्पित और वरिष्ठ स्तंभ, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रवीण मलिक (पीन्ना वाले) का गुरुवार शाम को दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही जनपद के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वह लगभग 59 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने उनके निधन को संगठन और क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

लंबे समय से थे बीमार|
मूल रूप से ग्राम पीन्ना के निवासी प्रवीण मलिक पिछले लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनका उपचार इंदिरापुरम (गाजियाबाद) स्थित यशोदा हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद गुरुवार शाम लगभग 5:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। चिकित्सालय से उनका पार्थिव शरीर मुजफ्फरनगर लाया गया है, जहां उनके अंतिम दर्शनों के लिए शुभचिंतकों और राजनेताओं का तांता लगा हुआ है।