सहारनपुर सर्राफा बाजार में दो ज्वेलर्स की दुकानों में आग, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची….

सहारनपुर के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को अग्रवाल ज्वेलर्स और दीपक ज्वेलर्स की दुकानों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, प्रारंभिक आशंका है कि आग एसी फटने के कारण लगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है।