परिवार का दावा- जांच में बरती जा रही लापरवाही, प्रधानमंत्री से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग।
पुणे मर्डर केस में नया मोड़ सामने आया है। मृतक केतन अग्रवाल की मां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। पत्र में उन्होंने केंद्र सरकार से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने और परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है।