भक्ति में शालीनता जरूरी : मनकामेश्वर मंदिर में शॉर्ट्स-रिवीलिंग ड्रेस पर रोक।

संगम नगरी प्रयागराज के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर प्रशासन ने आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास के लिए श्रद्धालुओं हेतु एक सख्त गाइडलाइन और ड्रेस कोड जारी किया है, जिसका उद्देश्य मंदिर की पवित्रता और मर्यादा को बनाए रखना है|

प्रयागराज में यमुना तट पर स्थित पौराणिक मनकामेश्वर मंदिर प्रशासन ने आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास के लिए श्रद्धालुओं हेतु नया ड्रेस कोड और कड़े नियम लागू किए हैं, मंदिर के महंत ब्रह्मचारी श्री धरानंद महाराज ने श्रद्धालुओं के मन के भटकाव को रोकने और पूजन का पूर्ण फल दिलाने के उद्देश्य से ये फैसला लिया है|

इस नए आदेश के तहत महिलाओं और युवतियों के छोटे व भड़कीले कपड़े पहनकर आने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी| वहीं, रुद्राभिषेक करने वाले पुरुषों के लिए धोती और महिलाओ के लिए साड़ी या सलवार सूट पहनना अनिवार्य किया गया है.

मंदिर परिसर में इन चीजों पर रहेगी पाबंदी।।

नए नियमों के मुताबिक, मंदिर परिसर में अब सेल्फी लेने और फोटो खींचने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी, इसके अलावा प्लास्टिक और पॉलीथिन के इस्तेमाल को वर्जित किया गया है, प्लास्टिक के गिलास से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक करने पर रोक है, परिसर को साफ रखने के लिए धूम्रपान , गुटका और पान मसाला खाना प्रतिबंधित रहेगा

मंदिर परिसर में जगह-जगह नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं, महिलाओं को शालीनता से पूरा शरीर ढककर आने को कहा गया है, अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा, छिनैती के के खतरे को देखते हुए सोने-चांदी के ज्यादा आभूषण न पहनने की सलाह दी गई है. पुरुषों को भी शालीन कपड़ों में आने का निर्देश है, शिवलिंग के पास अधिक देर बैठने की मनाही है|