महाकुंभ- मेला क्षेत्र में फिर आग लगी:एक महीने में आग की पांचवीं घटना ,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम

whatsapp image 2025 01 19 at 41604 pm 1737287923

प्रयागराज: महाकुंभ मेले में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है. मेला के सेक्टर 8 में एक शिविर में आग लग गई, जिसमें कई टेंट जलकर स्वाहा हो गए. घटना में किसी की जान नहीं गई है, लेकिन आग की चपेट में आने से काफी नुकसान हुआ है. मौके पर फायरब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं और आग पर काबू पा लिया गया है.बताया जा रहा है कि यह आग कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए तंबुओं में लगी थी. आग काफी बड़ी थी और तेजी से फैल रही थी, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने आग पर काबू पा लिया ,हालांकि, घटना के समय टेंट में कोई मौजूद नहीं था, लेकिन वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और मौके की स्थिति सामान्य कर ली गई है. यह महाकुंभ में एक महीने में पांचवीं आग की घटना है.

महाकुंभ आग : पहले भी लग चुकी है आग

  • 19 जनवरी को गीता प्रेस के शिविर में आग लगी थीं.
  • 30 जनवरी को सेक्टर 22 में लगी आग
  • 7 फरवरी को सेक्टर में आग लगी
  • 15 फरवरी को सेक्टर 18 में आग लगी
  • 17 फरवरी को सेक्टर 8 में दो जगह लगी आग
  • सेक्टर 18 के बजरंगदास मार्ग पर आग लगी थी.