संगम पर भीड़ कम ,30 लाख लोगों ने लगाई डुबकी , मुख्तार अब्बास की पत्नी ने भी किया स्नान !

67b438f64f394 mahakumbh 2025 at triveni sangam attracts nearly 410 million devotees for holy dip 183824223 16x9 1

प्रयागराज महाकुंभ का बुधवार को 38वां दिन है और अब तक 55 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुूबकी लगा ली है ,

महाकुंभ में सोमवार-मंगलवार की तुलना में आज भीड़ कम है। संगम नोज पर भी ऐसी ही स्थिति है। प्रयागराज शहर में प्रवेश के लिए बनाए गए 7 एंट्री पॉइंट्स पर लंबा जाम नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज महाकुंभ आएंगी। वे संगम में स्नान और गंगा पूजन कर सकती हैं।

बुधवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने संगम में डुबकी लगाई ,मुख्तार अब्बास नकवी के परिवार के सदस्यों ने स्नान के बाद जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि समेत अन्य संत से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने इस मौके पर कहा कि महाकुंभ पहुंचकर और आस्था की डुबकी लगाकर उन्हें और उनके परिवार को दिव्य अनुभूति हुई है,  साथ ही उन्होंने कहा कि आस्था का यह समागम देश की एकता और सामाजिक समरसता का जीता जागता उदाहरण है। वही सुबह 10 बजे तक 49.02 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ खत्म होने में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। 38 दिनों में कुल 55.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

comp 134 1739941272 1

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है कि सरकार ने भीड़ को देखते हुए महाकुंभ मेला मार्च तक बढ़ा दिया है। इस पर प्रयागराज के डीएम रविंद्र मंदार ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें। 26 फरवरी को ही महाकुंभ का समापन होगा।