महाराष्ट्र में औरंगजेब मुद्दे को शोर-शराबे के बीच कांग्रेस दफ्तर की बिजली गुल हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बिजली विभाग ने कांग्रेस के मुंबई ऑफिस के कनेक्शन कट कर दिए हैं। आरोप है कि इस ऑफिस का बिजली बिल लाखों में बकाया था, जिसे समय पर नहीं भरा गया। वहीं, मुंबई कांग्रेस के कुछ सूत्रों के मुताबिक, मुबंई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ इन दिनों ऑफिस पर ध्यान नहीं दे रही हैं, जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी बिखर रही है।
4 लाख से ज्यादा बिल बकाया
मुंबई कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, मुंबई कांग्रेस दफ्तर का बिजली कनेक्शन कट किया गया है। आरोप है कि मुंबई कांग्रेस का करीब 4 लाख से ज्यादा लाइट बिल बकाया था जो नहीं भरा गया था। पिछले हफ्ते मुंबई कांग्रेस दफ्तर का बिजली कनेक्शन को कट कर दिया गया। जिसे बाद मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बेस्ट अधिकारियों से बात कर मसले को सुलझाया और बकाया पेमेंट का एक बड़ा हिस्सा पे किया गया और बिजली कनेक्शन को रिस्टोर किया गया।
नहीं मिल रही कर्मचारियों को सैलरी
इसके अलावा, कांग्रेस दफ्तर के कर्मचारियों की तनख्वाह में एक से दो महीने की देरी की जा रही है। सूत्र ने बताया कि मुंबई कांग्रेस के दफ्तर में काम करने वाले स्टाफ को तनख्वाह वक्त पर नहीं दी जा रही है। उनकी सैलरी पेमेंट में करीब 1 से 2 महीने की देरी हो रही है। वहीं, मुंबई कांग्रेस का दफ्तर पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत आता है। पिछले कुछ महीने से दफ्तर का किराया नहीं भरा जा रहा है। अब यह बकाया राशि कुछ लाख रुपए में है।
मुंबई अध्यक्ष पर लग रहे गंभीर
मुंबई कांग्रेस में एंटी वर्षा गायकवाड ग्रुप ने आरोप लगाया है कि 18 महीने पहले वर्षा गायकवाड़ ने मुंबई कांग्रेस की कमान संभाली थी। मुंबई कांग्रेस की कमान हाथ में लेते वक्त वर्षा गायकवाड ने वादा किया था कि वो मुंबई यूनिट को सुचारु रुप से चलाएंगी लेकिन वर्षा गायकवाड मुंबई यूनिट की ओर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे रही है। वर्षा गायकवाड के लापरवाह रवैये और कमजोर मैनेटमेंट स्किल की वजह से मुंबई यूनिट बिखर रही है, नेता पार्टी छोड़कर जा रहें है।