‘हम बड़े ही अच्छे लगते हैं’, राम कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन पर एकता कपूर ने ली चुटकी

Bade Acche Lagte Hain Fame Ram Kapoor Transformation
11 / 100 SEO Score

राम कपूर ने हाल में ही अपना ट्रांसफॉर्मेशन दुनिया को दिखाया था। एक्टर काफी पतले हो गए थे। अब इस पर एकता कपूर ने रिएक्ट किया है। 

राम कपूर बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उनके वेट लॉस पर लोगों की नजरें टिक गईं। एक्टर फैट टू फिट हो गए और कई लोगों ने सवाल खड़े किए कि आखिर उन्होंने अपना वजन कैसे कम किया है। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने ओजम्पिक उपचार लिया है, जिस पर बीते दिनों उन्होंने सफाई दी और इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने इस तरह का कोई उपचार नहीं लिया। साथ ही बताया कि जिम में पसीना बहाकर और मेहनत करके उन्होंने अपना वजर कम किया है। अब इसी बीच निर्माता एकता कपूर ने अभिनेता राम कपूर पर कटाक्ष किया। ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का निर्माण एकता कपूर ने किया था। इसमें राम कपूर और साक्षी तंवर मुख्य जोड़ी के रूप में थे। उन्हें प्रशंसकों ने बेहद पसंद किया और शो बहुत हिट हुआ।

एकता ने किया ये पोस्ट

इंस्टाग्राम पर अपने हालिया पोस्ट में एकता कपूर ने अपने प्रशंसकों से वजन कम करने के लिए सुझाव मांगे। एकता के शो बड़े अच्छे लगते हैं में अभिनय करने वाले अभिनेता राम कपूर ने हाल ही में दावा किया था कि उनका 55 किलो वजन कम होना ओजम्पिक या सर्जरी की वजह से नहीं था। अपने इंस्टाग्राम वीडियो में एकता ने कहा कि हाल ही में उनका वजन काफी बढ़ गया है और इसे कम करने के लिए उन्हें सुझावों की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘मुझे क्या करना चाहिए, मेरा वजन काफी बढ़ गया है। क्या मुझे एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट लेनी चाहिए? मौनजारो? ओजम्पिक? ये सब? अपना मुंह बंद कर लूं? या छोड़ दूं? हम बड़े ही अच्छे लगते हैं!’ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ओजम्पिक हो जाए।’