पद्म पुरस्कार 2026 के लिए शुरू हुआ नॉमिनेशन !

पद्म पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रमुख नागरिक पुरस्कार हैं। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं। दरअसल, पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन को शुरू हो चुकी है। बता दें कि यह पुरस्कार विशिष्टि व्यक्तियों को उनकी असाधारण उपलब्धियों और सेवा के लिए दिए जाते है। अगले साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इस तिथि तक पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन किया जा सकता है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी, जिसका पता- awards.gov.in है। इस वेबसाइट पर जाकर पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। 

पुरस्कार के क्षेत्र

आपको बता दें कि पद्म पुरस्कारों का श्रेणीकरण इन क्षेत्रों में किया गया है…

  • कला
  • साहित्य और शिक्षा
  • खेल
  • चिकित्सा
  • समाज सेवा
  • विज्ञान और इंजीनियरी
  • लोक कार्य
  • सिविल सेवा
  • व्यापार और उद्योग

इन सभी क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति को विशेष कार्य के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किया जाता है।