“क्रिकेटर से दूल्हा बने राहुल चाहर – गोवा में रॉयल अंदाज़ में रचाई शादी !”

4 192
72 / 100 SEO Score

इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में राहुल चाहर को पंजाब किंग्स ने खरीदा है. 9 मार्च को गोवा में राहुल चाहर ने डेस्टिनेशन वेडिंग की है, जिसकी तस्वीरे सामने आई हैं…

टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी जिंदगी की नई इनिंग्स की शुरुआत कर ली है। उन्होंने गोवा की खूबसूरत वादियों में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड से शादी रचाई। यह डेस्टिनेशन वेडिंग बेहद प्राइवेट रखी गई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी रही।

राजस्थानी रॉयल लुक में दिखे राहुल, वहीं उनकी दुल्हन ने ट्रेडिशनल लहंगे में सबका दिल जीत लिया। दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं।

"क्रिकेटर से दूल्हा बने राहुल चाहर – गोवा में रॉयल अंदाज़ में रचाई शादी !"
“क्रिकेटर से दूल्हा बने राहुल चाहर – गोवा में रॉयल अंदाज़ में रचाई शादी !”

राहुल चाहर ने अपने Instagram पर हल्दी की तस्वीरें साझा की हैं, साथ ही उनके भाई दीपक चाहर, बहन माल्ती चाहर समेत अन्य लोगों ने भी फोटोज़ शेयर की हैं. 

राहुल चाहर ने अपने Instagram पर हल्दी की तस्वीरें साझा की हैं
राहुल चाहर ने अपने Instagram पर हल्दी की तस्वीरें साझा की हैं

22 साल के राहुल चाहर की सगाई साल 2019 में ही हो गई थी. कोरोना के कारण शादी को कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया था. 9 मार्च को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई, जिसके बाद 12 मार्च को रिसेप्शन होना है. 

ishani and rahul img15
19c2784692352a07e86eaedd674b6350

राहुल चाहर ने अभी तक भारत के लिए 6 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिनमें वह 7 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा वह एक वनडे मुकाबला खेल चुके हैं, जिसमें उन्हें 3 विकेट मिले थे. आईपीएल में साल 2017 में डेब्यू करने वाले राहुल चाहर ने पहले राइज़िंग पुणे सुपरजायंट्स साथ काम किया, जिसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया था.

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में राहुल चाहर को पंजाब किंग्स की टीम ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. आईपीएल में राहुल चाहर ने 42 मैच खेले हैं, इनमें वह 43 विकेट ले चुके हैं. आईपीएल 2022 में अब राहुल चाहर पंजाब किंग्स टीम के साथ खेलेंगे. 

राहुल चाहर के भाई दीपक चाहर भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं और पिछले सीरीज़ में ही दीपक चाहर को चोट लगी है, जिसकी वजह से वह आईपीएल के शुरुआती मैच से बाहर हो सकते हैं

Also Read :

वानखेड़े में फिर गरजी मुंबई इंडियंस !