“भाले से फिर लिखा इतिहास – नीरज चोपड़ा की 84.52 मीटर वाली जीत!”

नीरज चोपड़ा ने पॉट इनविटेशनल ट्रैक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और 84.52 मीटर की दूरी तक जैवलिन फेंककर पहला स्थान हासिल किया है और गोल्ड मेडल जीत लिया है।

नीरज चोपड़ा की गिनती भारत के बेहतरीन जैवलिन प्लेयर्स में होती है। उनकी वजह से ही जैवलिन भारत के घर-घर में लोकप्रिय हुआ है। अब नीरज दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में पॉट इनविटेशनल ट्रैक टूर्नामेंट जीतकर अपने सेशन की शानदार शुरुआत की। इससे आने वाली डायमंड लीग टूर्नामेंट के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

"भाले से फिर लिखा इतिहास – नीरज चोपड़ा की 84.52 मीटर वाली जीत!"
“भाले से फिर लिखा इतिहास – नीरज चोपड़ा की 84.52 मीटर वाली जीत!”

नीरज चोपड़ा ने हासिल की टॉप पोजीशन

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर टूर्नामेंट में 84.52 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर छह खिलाड़ियों के बीच चले मुकाबले में टॉप पोजीशन हासिल की। भारतीय स्टार चोपड़ा दक्षिण अफ्रीका के 25 वर्षीय डौव स्मिट से आगे रहे, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.44 मीटर था। उनका प्रदर्शन हालांकि उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से कम था, जबकि स्मिट अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 83.29 मीटर के करीब पहुंच गए।

डौव स्मिथ से आगे रहे नीरज चोपड़ा

डौव स्मिथ से आगे रहे नीरज चोपड़ा
डौव स्मिथ से आगे रहे नीरज चोपड़ा


भारतीय स्टार नीरज दक्षिण अफ्रीका के 25 वर्षीय डौव स्मिट से आगे रहे, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.44 मीटर का था। नीरज का प्रदर्शन हालांकि उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से कम था, जबकि स्मिट अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 83.29 मीटर के करीब पहुंच गए। इस प्रतियोगिता में सिर्फ दो खिलाड़ियों नीरज और स्मिट ने ही 80 मीटर की दूरी पार की। दक्षिण अफ्रीका के एक अन्य खिलाड़ी डंकन रॉबर्टसन 71.22 मीटर के प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड

बुधवार को मेंस जेवलिन के फाइनल में केवल नीरज और डोऊ ही 80 मीटर का आंकड़ा पार कर पाए। जहां नीरज का थ्रो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से कम था, वहीं डौ स्मिट 83.29 मीटर के अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए।

पोटचेफस्ट्रूम इनविटेशनल टूर्नामेंट रिजल्ट

  1. नीरज चोपड़ा – 84.52 मीटर
  2. डौ स्मिट – 82.44 मीटर
  3. डंकन रॉबर्टसन – 71.22 मीटर
  4. आर्मंड विलेमसे – 69.58 मीटर
  5. मार्क्स ओलिवियर – 68.01 मीटर
  6. जान-हेंड्रिक हेयमान्स – 65.59 मीटर

16 मई से दोहा डायमंंड लीग

गौरतलब हो कि नीरज का अगला बड़ा इवेंट 16 मई को दोहा डायमंड लीग है, जहां उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। 2024 के पेरिस ओलंपिक में नीरज ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

नीरज चोपड़ा के रिकॉर्ड

इवेंटसंस्करणदूरीरिजल्ट
ओलंपिक गेम्सपेरिस 202489.45 मीटररजत पदक
एशियाई खेलहांगझोऊ 202388.88 मीटरस्वर्ण पदक
डायमंड लीगस्टॉकहोम 202289.94 मीटरदूसरा स्थान
राष्ट्रमंडल खेलगोल्ड कोस्ट 201886.47 मीटरस्वर्ण पदक
वर्ल्ड चैंपियनशिपओरेगन 202288.39 मीटरदूसरा स्थान – क्वालिफिकेशन
एशियन चैंपियनशिपभुवनेश्वर 201785.39 मीटरस्वर्ण पदक
वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिपब्यडगोस्ज़कज़ 201686.48 मीटरस्वर्ण पदक
एशियन जूनियर चैंपियनशिपहो ची-मिन्ह 201677.60 मीटररजत पदक
साउथ एशियन गेम्सगुवाहाटी 201682.23 मीटरस्वर्ण पदक

दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय

27 साल के नीरज चोपड़ा पिछले साल लंबे समय तक अपने कोच रहे जर्मनी के क्लॉस बार्टोनिट्ज से अलग हो गए थे। वह 16 मई को दोहा डायमंड लीग में एलीट टूर्नामेंट्स में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने 2020 टोक्यो (स्वर्ण) और 2024 पेरिस खेलों (रजत) में लगातार ओलंपिक पदक जीते। चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो उन्होंने 2022 में हासिल किया था। वह पिछले लंबे समय से 90 मीटर का आंकड़ा छूने का प्रयास कर रहे हैं। वह इकलौते ऐसे जैवलिन भारतीय प्लेयर हैं, जिन्होंने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं।

Also Read :

IPL 2025: पटरी पर लौटी येलो आर्मी,लखनऊ को दी करारी शिकस्त !