“राजनीति नहीं, मानवता की मिसाल बनीं प्रियंका गांधी”

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार रात केरल के ईंगप्पुझा इलाके में एक सड़क हादसा होते देखा तो उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया। उन्होंने तुरंत अपने काफिले में मौजूद डॉक्टर को मौके पर बुलाया और घायलों का प्राथमिक इलाज करवाया।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार रात केरल के ईंगप्पुझा इलाके में एक सड़क हादसा होते देखा, तो उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया।

उन्होंने अपने काफिले में मौजूद डॉक्टर को मौके पर बुलाया और घायलों का प्राथमिक इलाज करवाया। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल टीम को निर्देश दिया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए। दुर्घटना तब हुई जब कोयिलैंडी के मूल निवासी नौशाद और उनके परिवार की कार कोझिकोड जिले के ईंगप्पुझा में एक अन्य कार से टकरा गई। प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ वायनाड दौरे पर पहुंची हैं।

"राजनीति नहीं, मानवता की मिसाल बनीं प्रियंका गांधी"
“राजनीति नहीं, मानवता की मिसाल बनीं प्रियंका गांधी”

घायलों को देख तुरंत रुकीं प्रियंका

हादसे के घायलों से बातचीत करती नजर आईं प्रियंका

कांग्रेस पार्टी की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में देखा गया कि प्रियंका गांधी घायलों से बातचीत कर रही थीं और उन्हें सांत्वना दे रही थीं। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी ली और डॉक्टरों को पूरी सहायता देने को कहा।

इस बीच, प्रियंका गांधी ने शनिवार को गोवा के शिरगाव में हुए हादसे पर भी दुख जताया है. गांधी ने भगदड़ की दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की. जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसमें छह लोगों की मौत हो गई. प्रियंका गांधी ने एक पोस्ट में लिखा, “गोवा के शिरगांव में लेराई देवी मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान भगदड़ के कारण कई श्रद्धालुओं की मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ.’

वायनाड से भारी मतों से जीतीं

12 जनवरी 1972 को जन्मीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने 2024 के लोकसभा उपचुनाव में केरल के वायनाड से भारी मतों से जीत हासिल की थी। उन्होंने 4,10,931 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के लिए व्यापक रूप से प्रचार किया। उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद वायनाड उपचुनाव लड़ने की घोषणा की। राहुल गांधी ने रायबरेली से भी चुनाव जीता था और उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी।

यूपी से शुरू किया था राजनीतिक सफर

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की थी, जहां उन्होंने 2019 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अभियान का नेतृत्व किया, लेकिन पार्टी को भारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2023 में उत्तर प्रदेश के एआईसीसी महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Also Read :

“अखिलेश के पाले में सियासी उलटफेर, कई दलों के नेता सपा में शामिल”