Skip to content
July 10, 2026

ATN Live 24

  • Home
  • खबरें
  • खबरें संसारNew
  • धर्म/आस्था
  • राशिफल
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • स्पोर्ट्सLatest
  • संपादकीय
  • Web Stories

Latest News

Unlockers
The First Berserker: Khazan Deluxe Edition Full Unlocked Repack Clean Desktop Version .torrent

🧩 Hash sum → ca3ae8c44f1e7153ae936d9ef46d1a9d — Update date: 2026-07-05 Verify Processor: Intel i5 or AMD Ryzen 5 for 1080p RAM: 32 GB to avoid micro-stutters Disk Space:70 GB free space for full installation Graphics: DLSS 3 / FSR 3 frame generation compatible chip Unleash devastating combos in a brutal, fast-paced action-RPG set within the expansive,…

खबरें
पंचायतों के ‘एक्सटेंशन मॉडल’ से योगी सरकार बिछा रही 2027 की चुनावी बिसात।।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल में विस्तार (एक्सटेंशन मॉडल) और चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच विपक्ष योगी सरकार पर 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर राजनीतिक रणनीति बनाने का आरोप लगा रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि पंचायत…

खबरें
धर्म/आस्था
चंपत राय के इस्तीफे पर बोले गोविंद देव गिरी: ‘नाराज नहीं हैं, नए सिस्टम का पूरा समर्थन किया’

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हुए संगठनात्मक बदलावों के बीच ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चंपत राय किसी भी तरह से नाराज नहीं हैं, बल्कि उन्होंने ट्रस्ट की नई कार्यप्रणाली और नए सिस्टम का…

खबरें
धर्म/आस्था
‘राम मंदिर का प्रबंधन संतों के हाथ में होना चाहिए’, अयोध्या मुद्दे पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद|

‘राम मंदिर का प्रबंधन संतों के हाथ में होना चाहिए’, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान| अयोध्या। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राम मंदिर के प्रबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का प्रबंधन संतों के हाथ में होना चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं…

  • Home
  • “डिजिटल स्ट्राइक: भारत ने इमरान और बिलावल के X अकाउंट्स किए ब्लॉक”
  • खबरें संसार

“डिजिटल स्ट्राइक: भारत ने इमरान और बिलावल के X अकाउंट्स किए ब्लॉक”

AdminMay 4, 2025May 4, 202501 mins

भारत में अब पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के एक्स अकाउंट्स पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले भी भारत ने कई अकाउंट्स के खिलाफ एक्शन लिया है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान के नेताओं, पत्रकारों और यूट्यूबर्स के प्रोपेगेंडा को बिल्कुल बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। भारत सरकार ने 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक करने के बाद अब भारत ने एक और सख्त कार्रवाई की है। भारत ने पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के एक्स अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। दोनों पाकिस्तानी राजनेताओं के एक्स अकाउंट को भारत में बंद कर दिया गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कई पाकिस्तानी नेताओं, अभिनेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं, जिनमें हानिया आमिर, माहिरा खान और अली जफर शामिल हैं।

इमरान और बिलावल के X अकाउंट्स किए ब्लॉक"
इमरान और बिलावल के X अकाउंट्स किए ब्लॉक”

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा युद्ध और गलत सूचनाएं फैला रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान के नेता हिंदुओं के खिलाफ भी जहर उगलते रहते हैं। वो भारत में हिंदू और मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोसिश कर रहे हैं। शुक्रवार को भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल भी भारत में ब्लॉक कर दिया था।

"डिजिटल स्ट्राइक: भारत ने इमरान और बिलावल के X अकाउंट्स किए ब्लॉक"
“डिजिटल स्ट्राइक: भारत ने इमरान और बिलावल के X अकाउंट्स किए ब्लॉक”

भुट्टो का विवादित बयान

भुट्टो का विवादित बयान
भुट्टो का विवादित बयान

वहीं बिलावल भुट्टो की बात करें तो इन्होंने भी भारत के खिलाफ कई बयान दिए थे। बिलावल भुट्टो ने को भारत धमकी देते हुए कहा था कि अगर पानी रोका गया तो नदियों में खून बहेगा। एक रैली को संबोधित करते हुए भुट्टो ने कहा था, ‘‘सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी, या तो हमारा पानी इसमें बहेगा या उनका खून।’’ भुट्टो ने कहा, ‘‘मोहनजोदड़ो सभ्यता लरकाना में है। हम इसके सच्चे संरक्षक हैं और हम इसकी रक्षा करेंगे।’’ बिलावल ने कहा था कि पीएम मोदी, सिंध और सिंधु के लोगों के बीच सदियों पुराने रिश्ते को नहीं तोड़ सकते। 

एक दिन पहले ही किया था मंत्री ने बड़ा दावा

पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार के ‘एक्स’ अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. इससे एक दिन पहले ही उन्होंने दावा किया था कि इस्लामाबाद के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है, जिससे पता चलता है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली 24 से 36 घंटे के भीतर पड़ोसी देश पर सैन्य हमला कर सकता है.

पाकिस्तानी नेताओं के खिलाफ भारत का एक्शन


पाकिस्तान के पत्रकार, जिनमें नजम सेठी और हामिद मीर भी शामिल हैं, वो भारत के खिलाफ झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। नजम सेठी लगातार पहलगाम आतंकी हमले को फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन कहकर प्रचारित कर रहे हैं। जिसका मतलब है कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमला खुद करवाया है।

नजम सेठी लगातार अपने यूट्यूब चैनल्स और टीवी चैनलों पर भारत के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं और झूठी बातें फैला रहे हैं। पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर भारतीय सेना और हिंदुओं के खिलाफ लगातार जहर उगला जा रहा है। भारतीय सेना के बारे में झुठी रिपोर्ट्स प्रकाशित की जा रही हैं। पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत की ओर से हमला निश्चित है। इसके अलावा पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की “स्वतंत्र” जांच की मांग की है।

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर कार्रवाई


यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर की गई। हमले में प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा ‘द रेजिस्टेंस फोर्स’ (टीआरएफ) के आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों पर गोलीबारी की और 26 की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद कई पाकिस्तानी राजनेताओं के ‘एक्स’ अकाउंट प्रतिबंधित किए गए। इसके अलावा भारत ने हनिया आमिर और माहिरा खान सहित कई पाकिस्तानी अभिनेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए।

Also Read :

“हिंदुस्तान की सैन्य ताकत पर भारी निवेश, पाकिस्तान से 9 गुना ज्यादा खर्च” !

Tagged: atn live atn live news 24 atn news live BJP imran khan INDIA live atn pahalgaam pakistan X account baned youtube baned

Post navigation

Previous: “एजाज खान के शो ‘हाउस अरेस्ट’ पर विवाद,उल्लू ऐप ने हटाया शो”
Next: “योग और सेवा के प्रतीक: 128 वर्षीय पद्मश्री शिवानंद बाबा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक”

Related News

इंडोनेशिया को हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील , जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान…

Abhishek GuptaJuly 7, 2026July 7, 2026 0

CM का अल्टीमेटम: 4 महीने में पूरे हों हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट !

AdminMarch 7, 2026March 7, 2026 0

Find Me On

Hot News

  • Unlockers
  • Unlockers

The First Berserker: Khazan Deluxe Edition Full Unlocked Repack Clean Desktop Version .torrent

March 7, 2026March 7, 2026
  • खबरें
  • खबरें

पंचायतों के ‘एक्सटेंशन मॉडल’ से योगी सरकार बिछा रही 2027 की चुनावी बिसात।।

March 7, 2026March 7, 2026
  • खबरें
  • धर्म/आस्था
  • खबरें
  • धर्म/आस्था

चंपत राय के इस्तीफे पर बोले गोविंद देव गिरी: ‘नाराज नहीं हैं, नए सिस्टम का पूरा समर्थन किया’

March 7, 2026March 7, 2026
  • खबरें
  • धर्म/आस्था
  • खबरें
  • धर्म/आस्था

‘राम मंदिर का प्रबंधन संतों के हाथ में होना चाहिए’, अयोध्या मुद्दे पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद|

March 7, 2026March 7, 2026

About Us

ATN Live 24 is the official website of "Anant Times News" newspaper and monthly magazine on which news of Uttar Pradesh, country and abroad is published. Along with news, debates and special series on contemporary topics are also published on this website, which are quite interesting and informative. This organization is being run by Editor Shiv Kripal Mishra and Deputy Editor Abhishek Gupta.

Most Read

  • The First Berserker: Khazan Deluxe Edition Full Unlocked Repack Clean Desktop Version .torrent
  • पंचायतों के ‘एक्सटेंशन मॉडल’ से योगी सरकार बिछा रही 2027 की चुनावी बिसात।।
  • चंपत राय के इस्तीफे पर बोले गोविंद देव गिरी: ‘नाराज नहीं हैं, नए सिस्टम का पूरा समर्थन किया’
  • ‘राम मंदिर का प्रबंधन संतों के हाथ में होना चाहिए’, अयोध्या मुद्दे पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद|
  • सोने की ईंटें, चांदी की सिल्ली , लखनऊ से नोएडा तक फ्लैट, पूर्व अफसर के पास इतनी दौलत, अब उस टीम को मिलेगा इनाम जिसने मारा छापा |

Categories

  • Unlockers
  • खबरें
  • खबरें संसार
  • धर्म/आस्था
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • संपादकीय
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ