यूपी प्रशासन में बड़ी उठापटक, देर रात चली ट्रांसफर एक्सप्रेस !

उत्तर प्रदेश में देर रात तबादला एक्सप्रेस चली है। मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में कई जिलों के DM भी बदले गए हैं।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। बीती रात करीब 14 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव के तहत कई जिलों के जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें IAS दीपक कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं हदरोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद को बलिया का डीएम बनाया गया है।

यूपी प्रशासन में बड़ी उठापटक, देर रात चली ट्रांसफर एक्सप्रेस !
यूपी प्रशासन में बड़ी उठापटक, देर रात चली ट्रांसफर एक्सप्रेस !
क्र.सं.अधिकारी का नाम एवं वर्तमान पद/स्थाननया पद/स्थान या संबंधित विवरण
1.नीरज कुमारसचिव पद से राज्य कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर अतिरिक्त प्रभार जिलाधिकारी, बहराइच
2.रविन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी, हरदोईजिलाधिकारी, बहराइच
3.प्रवीण कुमार लक्षकार, जिलाधिकारी, खीरीसंयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) जिलाधिकारी, हरदोई
4.अमृत पाल सिंह, जिलाधिकारी, शाहजहांपुरजिलाधिकारी, खीरी
5.सतेन्द्र कुमार शर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद तथा नगर आयुक्त, अयोध्याजिलाधिकारी, शाहजहांपुर
6.सौरभ कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, सिद्धार्थनगरमुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद तथा नगर आयुक्त, अयोध्या
7.नूपुर शक्ति अस्थाना चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट, गोरखपुरमुख्य विकास अधिकारी, सिद्धार्थनगर
8.गोविंद कुमार-II, विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उ०प्र० शासन तथा निदेशक, धर्मार्थ कार्य, उत्तर प्रदेशविशेष सचिव, कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार तथा कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, उत्तर प्रदेश शासन जिलाधिकारी, पीलीभीत
9.कर्मेन्द्र सिंह, संयुक्त प्रबंध निदेशक, उ०प्र० जल निगम (नगरीय)जिलाधिकारी, पीलीभीत
10.संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी, पीलीभीतविशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक, धर्मार्थ कार्य, उत्तर प्रदेश
11.श्रीमती अपूर्वा दुबे, उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, अलीगढ़निदेशक, सूडा
12.कुलदीप मीना, मुख्य विकास अधिकारी, बुलंदशहरउपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण
13.श्रीमती शिखा, संयुक्त मजिस्ट्रेट, मथुरामुख्य विकास अधिकारी, बुलंदशहर
14.श्रीमती प्रेरणा नागर, निदेशक, सूडाविशेष सचिव, ऊर्जा एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

किसको कहां मिली तैनाती: इसी तरह अयोध्या तीर्थ विकास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अयोध्या के नगर आयुक्त रहे संतोष कुमार शर्मा को महाराजगंज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. इनकी जगह जयेंद्र कुमार को अयोध्या तीर्थ विकास का मुख्य कार्यपालक अधिकारी और नगर आयुक्त बनाया गया है. संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर के पद पर तैनात मृणाली अविनाश जोशी को सिद्धार्थनगर का नया सीडीओ बनाया गया है. विशेष सचिव संस्कृति विभाग रविंद्र कुमार प्रथम को विशेष सचिव कृषि एवं कृषि विपणन के पद पर तैनाती मिली है.

संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम नगरी रहे ज्ञानेंद्र सिंह को अब जिलाधिकारी पीलीभीत के पद पर नई तैनाती मिली है. अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे को निदेशक सूडा का पदभार दिया गया है. मुख्य विकास अधिकारी बुलंदशहर कुलदीप मीणा को उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण बनाया गया है. मथुरा की संयुक्त मजिस्ट्रेट निशा को सीडीओ बुलंदशहर बनाया गया. निदेशक सुडा प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग दिया गया है.

इन PCS अधिकारियों का भी हुआ तबादला

इन PCS अधिकारियों का भी हुआ तबादला
इन PCS अधिकारियों का भी हुआ तबादला

इसके अलावा, 6 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। प्रकाश चंद्र को हाथरस का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), शिव नारायण को बागपत का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), विनीत कुमार सिंह को गाजियाबाद का अपर जिलाधिकारी (नगर), हिमांशु वर्मा को गोरखपुर का अपर जिलाधिकारी (वि. रा), उत्कर्ष श्रीवास्तव को गोरखपुर का नगर मजिस्ट्रेट और अलंकार अग्निहोत्री को बरेली का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

क्र.सं.अधिकारी का नाम एवं पद/स्थानअन्य विवरण
1.प्रकाश चंद्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं कानून (व्यवस्था), वाराणसीअपर जिलाधिकारी (न्यायिक) हाथरस
2.शिव नारायण, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) हाथरसअपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बागपत
3.विनीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गोरखपुरअपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद
4.हिमांशु वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुरअपर जिलाधिकारी (वि/रा) गोरखपुर
5.उत्कर्ष श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी, सोनभद्रनगरनगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर
6.अलंकार अग्निहोत्रीनगर मजिस्ट्रेट, बरेली

बीते कुछ दिनों से योगी सरकार प्रदेश में IAS अधिकारियों का तबादले कर रही है। कुछ दिन पहले ही 14 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। इनमें 7 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के नाम शामिल थे। उससे पहले यूपी में 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

Also Read :

सहारनपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल