सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने बीईएमएल को रेल कोच निर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि पचमढ़ी को देश का सबसे अच्छा पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा।
22 मई को मध्यप्रदेश के लिए एक बड़ा दिन था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से 103 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण किया। इनमें मध्यप्रदेश के 6 स्टेशन भी शामिल हैं। ये स्टेशन हैं: नर्मदापुरम, कटनी, ओरछा, सिवनी, शाजापुर और श्रीधाम। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में विकास का काम तेजी से चल रहा है। पिछले 11 सालों में सड़कें और रेलवे नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए बहुत काम हुआ है।
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में कहा कि बदले दौर में भारत तेजी से बदल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल के कार्यकाल में भारत को दुनिया का अग्रणी देश बनाने के लिए कई संकल्प लिए हैं. उनकी दूरदर्शी सोच की बदौलत भारतीय रेल को नया स्वरूप मिला है. मध्यप्रदेश के 6 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है. इससे यात्रियों को नई तकनीक, अत्याधुनिक सुविधाएं और सुरक्षित व सहज यात्रा का अनुभव मिलेगा.

भारत का सबसे अच्छा पर्यटन केंद्र होगा पचमढ़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना को सशक्त बनाने का संकल्प लिया था। सेना को आधुनिक हथियारों से लैस किया गया। आतंकियों ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर उनका धर्म पूछकर गोलियां चलाईं। यह एक तरह से भारत में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश थी, लेकिन आतंकियों के मंसूबे नाकाम हो गए। पाकिस्तान के चीनी हथियार सीमा पर ही मार गिराए गए। आतंकियों के ठिकाने मिट्टी में मिला दिए गए। पूरा भारत एक साथ सैनिकों का मनोबल बढ़ा रहा है। यह नए भारत की ताकत है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य में नर्मदापुरम, बुधनी, इटारसी, सोहागपुर एक महानगर का आकार लेगा। हमारी सरकार ने नर्मदापुरम जिले में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कराई। यहां सोलर उपकरण निर्माण की यूनिट स्थापित होंगी। राज्य सरकार उद्योग स्थापित करने के साथ विरासत के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। हम पचमढ़ी को भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेंगे। नर्मदापुरम में उद्योगपति आएंगे तो पर्यटन भी बढ़ेगा। पचमढ़ी में पर्यटकों के लिए सुविधा का विकास कार्य किया जा रहा है।
इन स्टेशनों पर आधुनिक सुविधा
वहीं, जिन स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए गए हैं, उन पर आधुनिक सुविधाएं भी हैं। साथ ही दीवारों पर स्थानीय संस्कृति की झलक है। उसी हिसाब से सारे स्टेशन तैयार किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि स्टेशनों पर गंदगी नहीं फैलाएं।
देश के 70 रूटों पर वंदेभारत-मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में कहा कि देश के 70 रूटों पर वंदेभारत ट्रेन चल रही हैं. 34 हजार किलोमीटर से ज्यादा के नए रेल ट्रैक बिछाए गए हैं. ब्रॉडगैज ट्रैकों पर मानव रहित क्रॉसिंग अब इतिहास बन चुकी है. विकास भी और विरासत का नजारा कई स्टेशनों पर दिखाई देता है. ओरछा स्टेशन पर भगवान श्रीराम की छवि दिखाई देगी. इसी प्रकार सभी स्टेशनों पर हजारों साल पुरानी विरासत के दर्शन होंगे. ये स्टेशन राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा देंगे, युवाओं को रोजगार के मौके देंगे.
किसानों-महिलाओं को सशक्त कर रही सरकार
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में आज 55 लाख हेक्टेयर भूमि पर खेती हो रही है। राज्य सरकार ने किसानों के लिए अनेक सुविधाएं दी हैं। प्रदेश में सिंचाई रकबा बढ़ाने के लिए तीन अलग-अलग नदी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। नरसिंहपुर में 26, 27 और 28 मई को कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है। यहां किसानों को नवीन कृषि तकनीक और एग्री बेस्ड इंडस्ट्री का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश में उद्योगों के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योग भी लगाए जाएंगे, ताकि टमाटर सहित अन्य फसलें बर्बाद न हो और किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिले।
प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण मिशन के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। 31 मई को अहिल्या माता की 300वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में महिला सशक्तिकरण का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहभागिता करेंगे।
Also Read :
CM योगी ने किया बड़ा दावा; साल 2027 में हम फिर आएंगे- भाजपा की ही बनेगी सरकार !