गोविंद देवगिरी ने चंपत राय को बताया ‘बेगुनाह’,उनका ड्राइवर अपराधी था उसी ने सब किया  टिन्नू यादव पर फोड़ा ठीकरा|

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने चंपत राय का बचाव करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी पर शक नहीं है , उन्होंने पूरे मामले में ड्राइवर की भूमिका पर संदेह जताया|

गोविंद देव गिरी ने कहा, “जब मैं कहता हूं कि वह बेगुनाह हैं, तो मेरा मतलब है कि इस पूरे स्कैंडल में उनका कोई निजी हाथ नहीं हो सकता. मैं उन्हें 32 साल से जानता हूं, इसलिए सोच भी नहीं सकता कि वह ऐसी किसी चीज में शामिल हो सकते हैं ,उनकी ईमानदारी पर कोई शक नहीं है|

उन्होंने आगे कहा कि यह जरूर माना जाना चाहिए कि चंपत राय अपने काम को लेकर लापरवाह रहे. उनके अनुसार, जिस व्यक्ति को ड्राइवर रखा गया था, उसके पास चाबियां थीं और वह कई व्यवस्थाओं को नियंत्रित करता था|