योगी आदित्यनाथ ने कहा, “एक वक्त ऐसा आया कि उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लोगों ने अपने निहित स्वार्थ के लिए बर्बाद कर दिया, एक नेता ने कहा था कि कि नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है|
त्तर प्रदेश के वाराणसी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता का संबोधित किया, इस इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की भूमिका और नकल संस्कृति पर तीखा संदेश दिया. सीएम योगी ने कहा, “देश के भविष्य और अखंडता के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता और आचार्य चाणक्य जैसे आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है|
उन्होंने आगे कहा कि देश की अखंडता और भविष्य से खिलवाड़ करने का किसी शख्स को कोई अधिकार नहीं होना चाहिए|