राम मंदिर में CCTV निगरानी me ढील से बढ़े चढ़ावा चोरों के हौसले : पहले 500 चुराते थे फिर करोड़ों।

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की जांच अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई हैं जहां पुलिस का मानना है कि कई अहम सच सिर्फ दस्तावेजों से नहीं बल्कि आरोपियों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करने से सामने आई है , इसी कड़ी में अयोध्या पुलिस ने जेल में बंद अनुकल्प मिश्रा , लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं।

राम मंदिर में चढ़ावे चोरी में हर दिन नए नए खुलासे सामने आ रहे है , पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहिले शुरुवात 500, 1000 रुपये से किया गया , लेकिन जब CCTV की निगरानी मे ढिलाई और लंबे समय तक न पकड़े जाने पर हौसले और बुलंद होते गए , पुलिस अब रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क और धन की जांच में लगी है।