जनपद सीतापुर के नगर कोतवाली मोहल्ला आर्य नगर में पुताई का कार्य कर रहे एक मजदूर की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मजदूर को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक मजदूर पिछले पांच दिनों से टीटू बंसल के घर पर पुताई का काम कर रहा था। वह शाह महोली बेहडा गांव का निवासी था। यह हादसा काम के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर करता है। परिवार और स्थानीय लोग इस घटना से शोकाकुल हैं। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
पुताई का कार्य कर रहे मजदूर की छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप
