जीरो टॉलरेंस की नीति पर कानून का पालन हो आईजी बरेली का थाना तिलहर पर औचक निरीक्षण

26ca51cc eeae 46ea 810d 133a40f75659


रिपोर्ट सुमित श्रीवास्तव

बरेली : डॉ0 राकेश सिंह- पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा जनपद शाहजहाँपुर के थाना तिलहर औचक निरीक्षण किया व थाना अगर महानिदेशक परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, मैस आदि को गहनता से चेक किया ,उसके बाद इसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
उसके उपरांत थाना स्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतापूर्वक लिया जाये व भूमि-विवाद सम्बन्धी मामलों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये।
जनसुनवाई पोर्टल ( आईजीआरएस) पर लम्बित प्रार्थना पत्रों को समयावधि में निस्तारित किया जाये।
मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, महिला सुरक्षा,सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु स्थापित महिला हेल्पडेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन व महिला बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही की जाये व महिला बीट कर्मियों द्वारा महिलाओं/बच्चों को नियमित रुप से जागरुक किया जायें।

362dd0df 3066 424d 85f3 bcac9dfbcc24


महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर अभिलेखो को चेक कर आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम, पता, मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख करने तथा समस्या के निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के विवरण का रजिस्टर में स्पष्ट उल्लेख करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर लम्बित महिला सम्बन्धी अपराधों में प्रभावी रुप से कार्यवाही करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाये।
वर्तमान मे होने वाले साइबर अपराध की अधिकता को देखते हुए थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित शिक्षण संस्थानों आदि पर जाकर साइबर अपराधों के सम्बन्ध में आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया।
अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र गुण दोष के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये।

bcdf9726 2f6f 48d8 b166 8dc798d2be51


थाने पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारिगणों को रात्रि गश्त सतर्कता पूर्ण करने के सम्बन्ध में ब्रीफ कर दिया जाये जिससे चोरी आदि घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके।
थाना क्षेत्र में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाये तथा दुर्घटना संभावित हॉटस्पाट का चिन्हिकरण कर चेतावनी बोर्ड व रेट्रो रिफ्लेक्टर आदि लगाने की कार्यवाही करायी जाये।
थाना परिसर में स्थित मैस में अधिकारियों/कर्मचारीगणों को गुणवत्तापूर्ण,पौष्टिक आहार प्रदान किया जाए व मैस की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए ।
थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रखरखाव व थाने पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरो को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने हेतु थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ताकि शहर सुरक्षित और शांत रह सके लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगे जुर्म इस दशा में खत्म हो सकता है जहां जनता पुलिस को मित्र समझे शत्रु नहीं प्रेम पूर्वक खुलकर जनता की समस्याओं की सुनवाई हो समाधान हो।

e003831c ae5a 4fb7 9585 9a5375caf934