गांधी मैदान में नई टीम का ऐलान, बिहार मंत्रियों ने ली शपथ !

bihar news 54bac750cfeca869156bfc0550884ac6
71 / 100 SEO Score

पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद तमाम मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस आर्टिकल में जानें बिहार की नई NDA सरकार में किस-किसको मंत्री बनाया गया है।

पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नीतीश कुमार ने चौदहवें मुख्यमंत्री के रूप में — मोदी दल के समर्थन वाले NDA गठबंधन के ताबड़तोड़ बहुमत के बाद — दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर एक बड़ा राजनीतिक पुनर्संगठन हुआ है, जिसमें कई नए और पुराने चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।

गांधी मैदान में नई टीम का ऐलान, बिहार मंत्रियों ने ली शपथ !
गांधी मैदान में नई टीम का ऐलान, बिहार मंत्रियों ने ली शपथ !

शपथ ग्रहण समारोह में न सिर्फ मुख्यमंत्री, बल्कि दो उपमुख्यमंत्रीसम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा — को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। दोनों ही भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पिछली सरकार में भी उपमुख्यमंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं।

नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट और राजनीतिक समीकरण

नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट और राजनीतिक समीकरण
नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट और राजनीतिक समीकरण

1. सम्राट चौधरी ने मंत्री के रूप में शपथ ली। पिछली सरकार में वह उपमुख्यमंत्री थे। नई सरकार में उन्हें फिर से मौका मिला है।

G6LYC5nbwAAa4ON

2. BJP नेता विजय सिन्हा ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। पिछली सरकार में वह डिप्टी सीएम थे। नई सरकार में उन्हें दोबारा मौका मिला है।

3. दिलीप जायसवाल, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव और मंगल पांडे ने पटना के गांधी मैदान में शपथ ली।

4. लेसी सिंह, नितिन नबीन, श्रवण कुमार, मदन साहनी, सुनील कुमार, संतोष कुमार सुमन और राम कृपाल यादव ने मंत्री पद की शपथ ली।

5. जमा खान, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, संजय टाइगर और रमा निषाद ने मंत्री पद की शपथ ली।

6. प्रमोद राजवंशी, संजय कुमार सिंह, श्रेयसी सिंह और लखेंद्र पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली।

aa 1763620258190 1763620271861

7. उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दीपक कुशवाहा अभी विधायक नहीं है। बाद में उन्हें MLC बनाकर विधानसभा में भेजा जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा सासाराम से चुनाव जीती हैं लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने उनकी जगह बेटे को मंत्री बनाने का फैसला किया है।

8. मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मिथिला के सुपौल से विधायक हैं। वह सुपौल सीट से लगातार 9वीं बार जीते हैं। नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं। पिछली सरकार में ऊर्जा मंत्री थे। 2005 से नीतीश सरकार में मंत्री हैं।

9. मंत्री लखेंद्र पासवान, वैशाली की पातेपुर सीट से चुनाव जीते हैं। वह आरजेडी की पारंपरिक सीट से जीते हैं। वह बीजेपी के युवा विधायकों में शामिल हैं। वह दलित और सवर्ण को एकजुट करने में कामयाब रहे।

10. मंत्री रमा निषाद मुजफ्फरपुर के औराई से पहली बार विधायक बनी हैं। वह पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं। उन्हें मंत्री रामसूरत राय की जगह टिकट मिला था। उनकी निषाद वोटों पर मजबूत पकड़ है।

11. मंत्री लेसी सिंह राजपूत समाज से हैं। वह पूर्णिया के धमदाहा से विधायक हैं। वह बाहुबली नेता बूटन सिंह की पत्नी हैं। साल 2014 में पहली बार मंत्री बनी थीं। नीतीश कैबिनेट में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रह चुकी हैं।

12. मंत्री संजय कुमार सिंह, राजपूत जाति से आते हैं। वह महुआ (वैशाली) से जीते हैं। उन्होंने तेज प्रताप यादव को हराया है।

13. मंत्री संतोष सुमन, HAM पार्टी के कोटे से मंत्री बने हैं। वह जीतन राम मांझी के बेटे हैं। वह पिछली सरकार में भी मंत्री थे। वर्तमान में वह MLC हैं।

14. मंत्री लखेंद्र पासवान, वैशाली की पातेपुर सीट से चुनाव जीते हैं। वह आरजेडी की पारंपरिक सीट से जीते हैं। वह बीजेपी के युवा विधायकों में शामिल हैं। वह दलित और सवर्ण को एकजुट करने में कामयाब रहे।

15. मंत्री रामकृपाल यादव ने दानापुर से RJD के बाहुबली रीत लाल को हराया है। वह पाटलिपुत्र सीट से सांसद रह चुके हैं। 2014 में मोदी कैबिनेट में मंत्री रहे। उन्हें नगर निगम से लोकसभा तक सभी सदन का अनुभव है।

Also Read :

गांधी मैदान में सजा सियासी महामंच, नीतीश बने फिर मुखिया !