भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार रचा इतिहास

smriti mandhana shefali verma 600 1728494977

भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीता. साउथ अफ्रीका के 83 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 52 गेंद शेष रहते 11.2 ओवर में एक विकेट पर 84 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. गोंगाडी त्रिशा 33 गेंद में नाबाद 44 रन बनाकर भारत की ओर से शीर्ष स्कोरर रहीं। सानिका चाल्के ने भी 22 गेंद में नाबाद 26 रन की पारी खेली. इससे पहले त्रिशा (15 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई |

टीम की सिर्फ चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंच पाईं जबकि चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाईं. भारत ने 2023 में फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पहले आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता था. बता दें कि गोंगाडी तृषा प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने में सफल हो गई है. गोंगाडी तृषा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बनीं हैं. बता दें कि गोंगडी त्रिशा टूर्नामेंट में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं.

IND vs SA ICC Womens U19 T20 World Cup 2025 X Feature 2025 02 e36e7b1c1cd2746e4f4b987dcdbc09e8 16x9 1