21 फरवरी से रीमाकन का 8वां संस्करण, IMA ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी !

WhatsApp Image 2026 02 19 at 4.42.07 PM 1
71 / 100 SEO Score

रीमाकन-8 की शुरुआत 21 फरवरी से, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया ऐलान

नरेंद्र त्रिपाठी रायबरेली

रायबरेली में चिकित्सा जगत का प्रतिष्ठित सम्मेलन रीमाकन (REMACON) 2026 अपने आठवें संस्करण के साथ 21 फरवरी 2026 को आयोजित होने जा रहा है। यह सम्मेलन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रायबरेली और इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लीनिकल मेडिसिन (आईएसीएम) के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 9:30 बजे से स्थानीय वृंदावन रिसोर्ट में शुरू होगा। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसमें रायबरेली के साथ-साथ आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में चिकित्सक सहभागिता करते रहे हैं।

इस वर्ष भी रीमाकन 2026 में चिकित्सा के विभिन्न विषयों पर गहन और व्यावहारिक व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन के सभी शैक्षणिक सत्र प्रातः 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिना किसी व्यवधान के चलेंगे। कार्यक्रम का समन्वय और निर्देशन डॉ. धर्मेंद्र सिंह द्वारा किया जाएगा।

21 फरवरी से रीमाकन का 8वां संस्करण, IMA ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी !
21 फरवरी से रीमाकन का 8वां संस्करण, IMA ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी !

सम्मेलन का पहला सत्र प्रातः 9:30 बजे शुरू होगा। इसमें सबसे पहले “इंसुलिन विद ओरल रूट: ए न्यू ब्रेकथ्रू” विषय पर लखनऊ से आए डॉ. अरुण पांडे द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा। इसके बाद “एप्रोच टू अ केस ऑफ थ्रॉम्बोसाइटोपेनिया” विषय पर मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के डॉ. अंशुल गुप्ता अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. केपी वर्मा और डॉ. महेंद्र मीणा करेंगे।

दूसरा सत्र प्रातः 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसका निर्देशन डॉ. पूजा द्विवेदी करेंगी। इस सत्र में “फाइब्रोस्कैन: रिलिवेंस एंड इंटरप्रिटेशन” विषय पर डॉ. आलोक कुमार सिंह और “डीलिंग विद ईडी” विषय पर डॉ. परितोष तिवारी अपने विचार साझा करेंगे। इस सत्र के चेयरपर्सन डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. रजत पांडे और डॉ. मानवेंद्र सिंह होंगे।

तीसरा सत्र अपराह्न 12 बजे शुरू होगा, जिसका निर्देशन डॉ. श्वेता वर्मा करेंगी। इस सत्र में मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों, एनीमिया और हाइपरटेंशन जैसी आम लेकिन जटिल समस्याओं पर व्याख्यान होंगे। इसमें एसजीपीजीआई लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. विमल पालीवाल, एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता और लखनऊ के डॉ. अर्पित गुप्ता शामिल होंगे। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. एसके जैन, डॉ. आनंद त्रिपाठी, डॉ. बृजेश सिंह और डॉ. अनिरुद्ध मुखर्जी करेंगे।

तीसरे सत्र के बाद उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में आईएमए यूपी स्टेट के अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. शरद कुमार अग्रवाल, डॉ. एके गुप्ता और डॉ. नवीन चंद्रा शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ होगी। संचालन डॉ. ओमिका चौहान द्वारा किया जाएगा।

अपराह्न 2:30 बजे से चौथा सत्र शुरू होगा, जिसका निर्देशन डॉ. दीपा आहूजा करेंगी। इस सत्र में पीसीओडी, लिवर कैंसर में इम्यूनोथेरेपी और मोटापे के उपचार से जुड़े आधुनिक विकल्पों पर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।

सम्मेलन का अंतिम सत्र डॉ. अजय श्रीवास्तव के निर्देशन में होगा, जिसमें मेडिको-लीगल मुद्दों और कंसेंट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस पूरे सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. डी.आर. मौर्या हैं। आईएमए उपाध्यक्ष डॉ. मनीष चौहान और सचिव डॉ. अनुपम दीक्षित ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रेस वार्ता में आईएमए रायबरेली के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और सम्मेलन को लेकर उत्साह देखने को मिला। रीमाकन 2026 से चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव साझा करने का एक सशक्त मंच मिलने की उम्मीद है।

Also Read :

डलमऊ तहसील में बड़ा एक्शन, विकलांग परिवार का आशियाना ढहा !