कुछ देर में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक : चंपत राय पर फैसले की घड़ी|

Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कुछ देर में बैठक होने वाली है. चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं, बताया जा रहा है कि इनके त्यागपत्र ट्रस्ट की बैठक में स्वीकार किए जा सकते हैं|

पहली बार ट्रस्ट की बैठक राम मंदिर परिसर में होने जा रही है. इससे पहले अयोध्या धाम के मणिराम दास छावनी में बैठकें होती रही हैं, बताया जा रहा है कि चढ़ावा चोरी की वजह से गोपनीयता के चलते मंदिर परिसर में बैठक होने जा रही है|

इस बीच, चंपत राय पर फैसला लेने से पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने कहा “जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे”|