ग्रेटर नोएडा में AC में धमाका , बाद भड़की आग, चपेट में आया पूरा मकान|

ग्रेटर नोएडा में एसी में धमाके के बाद एक मकान में आग लग गई. हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ. हादसा ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली इलाके में हुआ, शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि भीषण गर्मी की वजह से एसी में धमाका हुआ, जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया और आग पूरे घर में फैल गई, ये मकान कुछ दिन पहले प्लॉट खरीदकर बनवाया गया था,हादसे में लाखों का नुकसान हो गया|