संभल: सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान संभल पहुंची एक खास कांवड़ चर्चा का विषय बन गई। इस कांवड़ पर संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) केके बिश्नोई की तस्वीर लगी थी। कांवड़ के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों ने जयकारों के साथ उसका स्वागत किया।
कांवड़ पर SP की तस्वीर बनी आकर्षण का केंद्र!!
कांवड़ यात्रा के दौरान आमतौर पर श्रद्धालु भगवान शिव और धार्मिक प्रतीकों से जुड़ी झांकियां और सजावट लेकर चलते हैं, लेकिन इस बार संभल में पहुंची यह कांवड़ अलग वजह से सुर्खियों में आ गई। कांवड़ पर SP केके बिश्नोई की तस्वीर लगी हुई थी, जिसे देखकर लोगों में उत्सुकता नजर आई।
‘जयकारों’ से गूंजा माहौल!!
कांवड़ के संभल पहुंचते ही श्रद्धालुओं और समर्थकों ने जयकारे लगाए। मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह कांवड़ चर्चा का विषय बनी रही। कांवड़ पर लगी SP की तस्वीर को लेकर लोग अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया देते नजर आए।
सोशल मीडिया पर भी चर्चा!!
कांवड़ की तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गया। ‘IPS वाली कांवड़’ के नाम से इसे लेकर लोगों के बीच खासा कौतूहल देखने को मिला। हालांकि, कांवड़ पर SP की तस्वीर लगाने के पीछे श्रद्धालुओं की क्या भावना थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने आना बाकी है।