राष्ट्रपति भवन में पहली बार बजेगी शहनाई, CRPF ऑफिसर पूनम गुप्ता करेंगी शादी

maxresdefault 2

New Delhi: भारत के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन में शहनाई बजने जा रही है. यह ऐतिहासिक अवसर आज (12 फरवरी) को वेलेंटाइन डे वीक में होगा. इस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में तैनात पीएसओ पूनम गुप्ता और सीआरपीएफ अधिकारी अवनीश सिंह शादी के बंधन में बंधेंगे. यह शादी देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है.

rashtrapati bhavan all set to host first wedding on 12 february of crpf poonam gupta know can anyone get married here 118138080

सीआरपीएफ की महिला असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता, वर्तमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के तौर पर कार्यरत हैं. वह सीआरपीएफ की सहायक महिला कमांडो हैं. मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली पूनम नवोदय विद्यालय में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक रघुवीर गुप्ता की बेटी हैं. पूनम ने गणित और अंग्रेजी साहित्य में डिग्री ली है. ग्वालियर यूनिवर्सिटी से बी.एड भी किया है. उन्होंने यूपीएससी सीआरपीएफ परीक्षा में 81वीं रैंक हासिल की थी.

राष्ट्रपति भवन में तैनाती से पहले पूनम बिहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में सेवा दे चुकी हैं. 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूनम ने महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया था. उनके उत्कृष्ट आचरण और व्यवहार से प्रभावित होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूनम की शादी के लिए राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर को विशेष रूप से उपलब्ध कराया है. यह निर्णय राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा पूनम के प्रति उनकी सराहना और स्नेह को दर्शाता है.