UP Budget: योगी सरकार ने पेश किया यूपी का बजट , किसे क्या लाभ मिला ?

WhatsApp Image 2025 02 20 at 8.18.38 PM

योगी सरकार के लगातार नौंवे बजट में महिलाओं, किसानों और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़े ऐलान किए गए। यह बजट 8 लाख 8 हजार 636 करोड़ रुपये का रहा।

यूपी में राज कर रही योगी सरकार ने आज अपना 9वां बजट पेश कर दिया है। योगी सरकार के 9वें बजट में रोजगार, उद्योग व गरीब उत्थान पर फोकस रहा। योगी सरकर के बजट में नए एक्सप्रेसवे की घोषणा, किसानों व महिला कल्याण के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया गया। इसके अलावा जीरो पॉवर्टी योजना की भी घोषणा हुई। यूपी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज (20 फरवरी 2025) सुबह 11 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। यह बजट खासतौर पर युवा, किसानों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित रहा। इस बार का बजट 8 लाख करोड़ से अधिक का रहा, जो कि राज्य में अभी तक का सबसे बड़ा बजट साबित हुआ। सीएम योगी की तरफ से कई बड़े तोहफे मिले।इस बजट में अवस्थापना विकास के लिए 22 प्रतिशत, शिक्षा के लिए 13 प्रतिशत, कृषि और संबद्ध सेवाओं के लिए 11 प्रतिशत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में 6 प्रतिशत, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए 4 प्रतिशत धनराशि आवंटित की गई है।

बजट में प्रदेश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के हब के रूप में विकसित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी की स्थापना और साइबर सिक्योरिटी में टेक्नोलॉजी रिसर्च ट्रांसलेशन पार्क की स्थापना की योजना शामिल की गई है। इस बजट में हायर एजुकेशन प्राप्त कर रही मेधावी छात्राओं को स्कूटी की सौगात देने की योजना भी शामिल है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत इस वर्ष भी लाखों युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जाएंगे। स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन मिलेगा। चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में भी तमाम नई योजनाएं लाई जाएंगी।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना केआज बजट पेश करने से पहले योगी कैबिनेट की बैठक भी आयोजित हुई। इस बजट में अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों की झलक भी बजट में देखने को मिलेगी। बजट में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि विकास योजनाओं के लिए आवंटित की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा- सीएम योगी आदित्यनाथ की केवल एक ही इच्छा है कि अपना राज्य सर्वोत्तम प्रदेश बने। यहां लोगों की पर कैपिटा इनकम बढ़े और रोजगार मिले।