बांग्लादेश के खिलाफ मोहम्मद शमी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय तेज गेंदबाज

8846 mohammed shami

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद शमी ने भारतीय गेंदबाजी की कमान संभाली और चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह सबसे तेज 200 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए.

मोहम्मद शमी ICC टूर्नामेंट में हमेशा से ही अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं और इसकी बानगी हम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में देख चुके हैं। अब बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने मैच में तीन विकेट हासिल करते ही वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंदों में 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बने हैं और मिचेल स्टार्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शमी ने 200 वनडे विकेट 5126 गेंदों में हासिल किए हैं। जबकि स्टार्क ने ऐसा 5240 गेंदों में किया था। अब शमी ने सबसे कम गेंदों में 200 वनडे विकेट लेने के मामले में दुनियाभर के सभी बॉलर्स को पीछे कर दिया है और पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

cr 20250221tn67b7dcac68c89

शमी ने जहीर खान (59 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए ICC वनडे टूर्नामेंट्स में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उनके नाम अब 60 विकेट दर्ज हैं। वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने 18 मैचों में 13.52 की औसत से 55 विकेट लिए हैं। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/57 का रहा है और उन्होंने चार बार पांच विकेट भी झटके हैं। अपने पहले ICC चैंपियंस ट्रॉफी मैच में उन्होंने पांच विकेट लिए। यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कुल मिलाकर रवींद्र जडेजा के बाद यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, जिन्होंने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5/36 का आंकड़ा दर्ज किया था। मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने शुरुआती नौ ओवरों में बांग्लादेश को 35/5 पर ला दिया था। इसके बाद जाकिर अली (114 गेंदों में 68 रन, चार चौके) और तौहीद हृदय (117 गेंदों में 100 रन, छह चौके और दो छक्के) के बीच 154 रनों की साझेदारी ने बांग्लादेश को 49.4 ओवरों में 228 रनों तक पहुंचाया।