सीएम बनने के बाद गृहमंत्री अमित शाह से मिली रेखा गुप्ता !

news image 2025 02 23t140057283 1740299440

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की।

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। मंत्री अपने-अपने विभागों का गहन अध्ययन और योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। पिछली सरकार के कार्यकाल की कमियों को ठीक करने के लिए ताबड़तोड़ कदम उठाए जा रहे हैं। इन सबके बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की।

भाजपा विधायक दल की बैठक आज
वहीं, दिल्ली विधानसभा सत्र से पहले आज भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में विधायकों के साथ सदन में होने वाली कार्यवाही को लेकर चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में यह बैठक होगी। जिसमें सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री समेत सभी विधायक मौजूद रहेंगे।

सीएजी रिपोर्ट होगी पेश
24 फरवरी को सुबह 11 बजे से सत्र शुरू होगा। पहले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 25 फरवरी को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा और लंबित सीएजी रिपोर्ट को सदन पटल पर रखा जाएगा। 27 फरवरी को अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव होगा। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि होने के कारण सत्र नहीं बुलाया गया है।