“मुझसे भूल हुई है “, महाराष्ट्र साइबर सेल में रणवीर इलाहाबदिया ने मानी अपनी गलती ..

tqo9ehng ranveer allahbadias youtube channels restored after being hacked and

इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में एक नई अपडेट सामने आई है। हाल ही में, रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी गलती स्वीकार की है। रणवीर ने जांच अधिकारी के सामने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया, वह उनकी भूल थी।

रणवीर इलाहाबादिया ने क्या कहा?

रणवीर ने पुलिस में दिए अपने बयान में कहा, ‘मैं समय रैना का दोस्त हूं, यही कारण था कि मैं उस शो में गया था।’ उन्होंने ये भी कहा कि शो में विवादित लाइन बोलने का जिम्मेदार वह खुद हैं और यह उनकी गलती थी। उन्होंने माना कि ऐसा उन्हें नहीं बोलना चाहिए था।

क्या है पूरा मामला?

समय रैना एक यूट्यूबर हैं, जो ‘India’s Got Latent’ नाम का शो चलाते हैं। यह शो डार्क कॉमेडी पर आधारित है। कुछ दिन पहले, रणवीर इलाहाबादिया इस शो में मेहमान बनकर आए थे, जहां उन्होंने पेरेंट्स को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। इसी वजह से वह कानूनी पचड़े में फंस गए थे। इस पर शिकायत दर्ज कराई गई थी और अब जांच जारी है।

NSW ने जारी किया रणवीर-समय को समन

खबर ये भी है कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NSW) ने भी यूट्यूबर्स रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अपूर्वा मुखीजा को उसी सवाल के लिए समन जारी किया है। नए समन के अनुसार, अल्लाहबादिया और मुखीजा को 6 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया गया है, जबकि रैना को 11 मार्च को बुलाया गया है।