श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भवन क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है. वहीं मनोकामना क्षेत्र के पास निकाल ट्रैक और इसका पुनर्निर्माण करने का फैसला किया गया है. जानकारी के मुताबिक, श्री श्राइन बोर्ड ने कई योजनाओं को लेकर प्लान बनाया है , श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए एक नया मास्टर प्लान तैयार किया है. इसमें हेलीपैड का विकास, यात्रा ट्रैक का चौड़ीकरण, मनोकामना क्षेत्र के पास नए ट्रैक का निर्माण, और वैष्णवी भवन का निर्माण शामिल है. कटड़ा में एक नया मेडिकल कॉलेज भी खोला जाएगा. बोर्ड ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने और सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों पर निर्भरता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ये सुधार किए जा रहे हैं.
बैठक में शामिल हुए बोर्ड के सदस्य
उपराज्यपाल मनोज सिन्हां की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में राजभवन में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 74वीं बैठक में ये फैसले लिए गए. वहीं बैठक में बोर्ड के कई सदस्य भी शामिल रहें. बोर्ड के सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरोनंद गिरिजी महाराज, डॉ. अशोक भान, डॉ. नीलम सरीन, केके शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा और रघु के मेहता बैठक में शामिल हुए. वहीं उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप भंडारी और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग भी बैठक में शामिल हुए |
उपराज्यपाल ने दिए ये निर्देश
उपराज्यपाल ने बोर्ड के सीईओ को निर्देश दिया कि वो श्राइन बोर्ड के परिसर में मौजूद सीवेज ट्रीटमेंट प्लॉन्ट की जांच करें जिससे एसटीपी की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय किए जा सकें. वहीं बिजली की पर्याप्त आपूर्ति के लिए ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत विशेष रूप से सौर ऊर्जा पर निर्भरता को बढ़ाने के लिए प्लान तैयार करें.
वहीं बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है और वार्षिक तीर्थयात्रा में लगातार तीसरे वर्ष 90 लाख से अधिक हो गई है. पिछेल साल श्रद्धालुओं की संख्या 95 लाख तक पहुंच गई थी.
95 लाख पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
बोर्ड सदस्यों ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है और वार्षिक तीर्थयात्रा लगातार तीसरे वर्ष 90 लाख से अधिक हो गई है जो पिछले साल 95 लाख तक पहुंच गई थी। यह महत्वपूर्ण वृद्धि भवन क्षेत्र में प्रमुख परियोजनाओं के कारण हुई है जिसमें त्रिप्ति भोजनालय के साथ दुर्गा भवन, स्काईवाक, पार्वती भवन और अटका क्षेत्र शामिल हैं।इसके अलावा कटड़ा और अन्य क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार जैसे दर्शनी ड्योढ़ी में कतार परिसर, तीर्थयात्रियों सह कर्मचारियों के आवास और प्रसाद केंद्रों की स्थापना ने भी इस वृद्धि में योगदान दिया है |
तीर्थयत्रियों के लिए बनेगा रोपवे
तीर्थयात्रा को तेज और आसान बनाने के लिए कटरा से 300 करोड़ रुपए की लागत से रोपवे बनाया जाएगा। इस रोपवे के बनने के बाद 6 से 7 घंटे का सफर फिर एक घंटे का रह जाएगा। अभी वैष्णो देवी जाने वालों को चढ़ाई करनी पड़ती है। बिना रुके पैदल चलने पर भक्तों को 6 से 7 घंटे तो लग ही जाते हैं, अगर कोई घोड़े से जाता है, तो 4 घंटे में माता भवन का सफर पूरा होता है।
हेलीकॉप्टर से जाने के बाद भी 2.5 किलोमीटर की पैदल यात्री पड़ती है। इस सफर को आसान बनाने के लिए वैष्णो देवी मंदिर कटरा शहर और सांझीछत के बीच 300 करोड़ रुपए की लागत से रोपवे तैयार किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।