टीम इंडिया की जीत मे झूम उठा सारा इंडिया !

pbgangio india champions trophy

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत पर हर फैन खुशी से झूम उठा. पूरे इंडिया में जश्न ऐसा मना कि पूरी दुनिया देखती रह गई. हर फैन टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पोस्टर लिए नाच गा रहा था. आतिशीबाजी ऐसी हुई कि जैसे दीवाली का त्योहार हो.

टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियनशिप ट्रॉफी का खिताब जीतकर हर भारतीय को खुश होने होने का मौका दे दिया. देशभर में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जोरदार जश्न मना. वर्ल्डकप में मिली हार की कसक ने हार भारतीय की आंखें नम कर दी थी, लेकिन भारतीय टीम ने पहले टी20 वर्ल्डकप और अब चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर हर फैन को खुश कर दिया.टीम इंडिया के जीतते ही लोग घरों से बाहर आकर जश्न मनाने लगे.

8o9mdnao india champions trophy victory 625x300 10 March 25

देश के तमाम शहरों की सड़कों पर फैंस की भारी भीड़ जुट गईं , भारतीय फैंस ने टीम इंडिया की जीत की खुशी मे ऐसा जश्न मनाया की जैसे मानो दिवाली का त्योहार हो , टीम इंडिया का हर फैन इतना खुश था कि खुद को झूमने से नहीं रोक सका. फैंस ने अपने पंसदीदा खिलाड़ियों के पोस्टर लेकर जमकर डांस किया , साथ ही टीम इंडिया की जीत पर आतिशबाजी ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है.

irod7av8 india champions trophy victory 625x300 10 March 25

टीम इंडिया के जीत पर पूरा आसमान पटाखों के धूम-धड़ाके से गूंजा उठा. राजधानी हो या फिर छोटा कस्बा और गांव… हर गली मोहल्ला खुशी से ऐसा झूमा कि दुनिया देखती रह गई. शहरों की सड़कों से गलियों तक फैंस की भीड़ से पूरी तरह भर गई.

vpas7irg india champions trophy victory 625x300 10 March 25